रामगढ़ : बक्सर लोकसभा से महागठबंधन से राजद के नवनिर्वाचित सांसद सुधाकर सिंह अपने विधानसभा रामगढ़ पहुंचे। उन्होंने वहां पर खुले मंच से लोगों से अपील करते हुए बड़ी बात कह दी है। उन्होंने केंद्र की नई मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। सुधाकर सिंह ने कहा कि आठ से 12 महीने के भीतर मोदी सरकार गिर जाएगी।
दरअसल, राजद सांसद सुधाकर सिंह ने बीजेपी के मिथिलेश तिवारी को बक्सर लोकसभा क्षेत्र से शिकस्त दी थी। बक्सर में जनसभा को संबोधित करते हुए सुधाकर सिंह ने कहा कि देश में जो सरकार है वह ढीली सरकार है। बता दें कि सुधाकर सिंह रामगढ़ विधानसभा सीट से विधायक हैं और बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।
यह भी पढ़े : तेजस्वी ने पत्रकारों पर ली चुटकी, कहा- आपलोग नजर लगा देतें हैं इसलिए नहीं जाते हैं विदेश
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
अविनाश सिंह की रिपोर्ट



















