East Champaran में दामाद ने ससुर पर किया कुल्हाड़ी से हमला, मौके पर हुई मौत

पूर्वी चंपारण: पूर्वी चंपारण में एक दामाद ने अपनी ससुर की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई वहीं पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। घटना पूर्वी चंपारण के पिपरा थाना क्षेत्र के नारायण पकड़ी गांव की है। घटना के बाद लोगों ने बताया कि मृतक योगेंद्र बैठा अपने घर पर बैठे तभी उनके भगिन दामाद भुलान बैठा पंहुचा और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। भगिन दामाद के हमला में पीड़ित की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद लोगों ने आरोपी को घेर लिया और पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर ली इसके साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में पिपरा थानाध्यक्ष अंबेश कुमार ने बताया कि मृतक और आरोपी दोनों रिश्तेदार हैं। इनका आपस में पहले से विवाद चल रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   ‘Bridge नहीं तो वोट नहीं’, रामगढ विधानसभा क्षेत्र में मतदाता अड़े जिद पर…

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

East Champaran East Champaran East Champaran East

East Champaran</span

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...