‘Bridge नहीं तो वोट नहीं’, रामगढ विधानसभा क्षेत्र में मतदाता अड़े जिद पर…

कैमूर: कैमूर के रामगढ विधानसभा सीट पर उप चुनाव में मतदाताओं ने जम कर अपने मताधिकारी का प्रयोग किया। सुबह से मतदाताओं की कतार बूथ पर लगने लगी। इस सबके बीच कुछ जगहों पर मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार भी किया। दुर्गावती प्रखंड के मानिकपुर दुघरा गांव के बूथ संख्या 108 पर मतदाताओं ने वोट का बहिष्कार किया। इस दौरान मतदाताओं ने पुल नहीं तो वोट नहीं का नारा भी लगाया।

वोट बहिष्कार कर रहे मतदाताओं ने कहा कि वे 2017 से पुल निर्माण के लिए स्थानीय प्रशासन से लेकर सरकार तक गुहार लगा कर तक गए हैं लेकिन उन्हें अब तक सिर्फ आश्वासन मिला है। जब चुनाव का समय आता है तो नेता दरवाजे तक आते हैं लेकिन चुनाव बाद वे सब कुछ भूल जाते हैं।

1 223 22Scope Newsगांव का विद्यालय नदी के दूसरी तरह जहां पढ़ने जाने वाले छात्रों को भारी परेशानी होती है। बरसात के समय नदी उफान पर होती है तब बच्चों का पठन पाठन बंद हो जाता है जबकि ग्रामीणों का निकलना भी दूभर हो जाता है।

अगर कोई बीमार पड़ जाये तो फिर 15 किलोमीटर घूम कर अस्पताल पहुंच पाते हैं इसमें लोगों का समय और पैसा दोनों ही नष्ट होता है। अगर पुल बन जाता है तो फिर लोग महज एक किलोमीटर की दुरी तय कर प्रखंड मुख्यालय तक पहुंच सकते हैं। मतदाताओं ने कहा कि इस बार हमलोगों ने पूरी तरह से मन बना लिया है कि मतदान तभी करेंगे जब प्रशासन के वरीय अधिकारी लिखित रूप में नहीं दे देते हैं। वोट बहिष्कार की सूचना पर अधिकारियों ने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन लोग अपनी जिद पर अड़े हुए थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  RJD MP ने फिर दुहराया लाठी से पीटने वाला बयान, प्रशासन पर भी लगाए गंभीर आरोप

कैमूर से देवव्रत तिवारी की रिपोर्ट

Bridge Bridge Bridge

Bridge

Saffrn

Trending News

मारूफगंज मंडी में स्थित पूजा सामग्री व कपूर की दुकान में...

पटना सिटी : पटना सिटी से इस वक्त की एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहां पटना सिटी के मालसलामी थाना...

Fuel Price Impact: रांची में पेट्रोल-डीजल महंगा, चावल से फ्रिज तक...

 रांची में पिछले 10 दिनों में पेट्रोल 7.43 और डीजल 7.88 रुपए महंगा हुआ है। इसका असर चावल, फ्रिज, पीवीसी पाइप और बस किराये...

STF व पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद 2 कुख्यात...

मसौढ़ी : बिहार में अपराधियों के खिलाफ जारी ताबड़तोड़ कार्रवाई के बीच पटना पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की टीम को आज अहले...

SBI ATM Update: रांची में 65 ATM प्रभावित, तकनीकी बदलाव से...

रांची में स्टेट बैंक के वेंडर मैनेज्ड एटीएम नेटवर्क में तकनीकी बदलाव के कारण 65 एटीएम प्रभावित हैं। बैंक ने 31 मई तक सेवाएं...

JPSC PT 2025 Update: आयोग ने जारी किया Final Answer Key,...

 जेपीएससी ने सिविल सेवा पीटी 2025 की फाइनल मॉडल उत्तर जारी कर दी है। पेपर-1 के दो प्रश्न हटाए गए हैं। जल्द ही पीटी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img