बयान देकर शराब कारोबारियों को मदद पहुंचा रहे लालू यादव:नीरज कुमार

पटना : जेडीयू ने शराबबंदी को लेकर लालू यादव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. पार्टी प्रवक्ता नीरज कुमार ने लालू यादव को सीधे-सीधे शराब कारोबारियों का मददगार बताया है. उन्होनें कहा कि शराबबंदी एक महत्वपूर्ण अभियान जो नई पीढ़ी को विभिन्न रोगों से बचा सकता है, उनके परिवार का सामाजिक उत्थान कर सकता है. लालू यादव को इन लोगों को फिक्र नहीं है. लालू यादव पर तंज कसते हुए नीरज कुमार ने कहा- आने वाली पीढ़ी आपको इस बात के लिए याद करेगा कि राजनीति में सामाजिक न्याय के नाम पर आपने फर्जीवाड़ा किया और शराबबंदी जैसा महत्वपूर्ण अभियान में बाधा उपस्थित करने की कोशिश की.

जेडीयू प्रवक्‍ता ने कहा कि लालू प्रसाद पुत्र मोह में सामाजिक उत्तरदायित्‍व भूल कर राजनीतिक कुंठा के शिकार हो गए हैं. लालू प्रसाद यादव दलितों और अति पिछड़ों का सशक्तिकरण, अल्पसंख्यक समुदाय के सम्मान के लिए नहीं बल्कि राजकोष के खजाना लूटने के आरोप में न्यायालय में पेशी के लिए आये है.

साथ ही उन्होनें यह भी कहा कि लालू प्रसाद यादव का यह बयान सीधे तौर पर बताता है कि लालू संपत्ति सृजन के अलावा कुछ और सोच ही नहीं सकते हैं. लालू प्रसाद यादव संपत्ति सृजन के नशे में इस कदर डुबे हुए हैं कि कैद खाने से लेकर न्यायालय में पेशी हो रही है.

नीरज कुमार ने कहा कि लालू प्रसाद किस को ज्ञान दे रहे हैं. जब आपको झारखंड के होटवार जेल से रिम्स अस्‍पताल में विशेष दर्जा प्राप्त करना था, तो आप राजनीतिक दबाव बनाकर झारखंड सरकार से आपने लिए विशेष सुविधा मुहैया कराई, लेकिन बिहार के शराबबंदी को लागू करने में झारखंड सरकार पर शराबबंदी को सफल बनाने के लिए बिहार-झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र में दबाव नहीं बनाया.

रिपोर्ट : शक्ति कुमार

Big breaking- राजद सुप्रीमो लालू यादव के कंधे की हड्डी टूटी

Bihar Women Employment Scheme: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से बदली चंपा...

Bihar Women Employment Scheme, मुंगेर: बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दे रही...

Shri Krishna Singh Jayanti 2026: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह...

Shri Krishna Singh Jayanti 2026: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री और 'बिहार केसरी' के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती बुधवार, 21...

रथिन भद्र को मिला प्रतिष्ठित Dr. Subrato Maitra Memorial Award, समाज...

रथिन भद्र को समाज सेवा, जल संरक्षण और बंगाली संस्कृति के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. सुब्रतो मैत्रा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित...