Bhojpuri Actress अक्षरा सिंह से रंगदारी मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कहा मामला…

पटना: भोजपुरी हीरोइन अक्षरा सिंह से रंगदारी मांगने के मामले में पटना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पटना पुलिस ने भोजपुरी हीरोइन से रंगदारी मांगने के मामले में भोजपुर से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फ़िलहाल पुलिस आरोपी को भोजपुर से पटना ला रही है। मामले में पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या मामला रंगदारी से जुड़ा हुआ नहीं लग रहा है। आरोपी से पूछताछ में प्रतीत हो रहा है कि यह मामला किसी कार्यक्रम से संबंधित है।

फ़िलहाल पुलिस ने भोजपुरी हीरोइन अक्षरा सिंह से पचास लाख रूपये रंगदारी मांगने के मामले में एक आरोपी को भोजपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी को पटना लाने के बाद पूछताछ करेगी। पटना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, पूरे मामले की जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पायेगा। बता दें कि बीते दिनों भोजपुरी हीरोइन अक्षरा सिंह ने दानापुर थाना में पचास लाख रूपये रंगदारी मांगने का एक मामला दर्ज कराया था।

पुलिस को दिए अपने शिकायत में उन्होंने कहा था कि रंगदारी मांगने वाले ने पचास लाख रूपये की रंगदारी की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि रंगदारी मांगने वाले ने रंगदारी नहीं देने के एवज में दो दिनों के अंदर हत्या करने की भी धमकी दी है।

यह भी पढ़ें- पूर्व मंत्री Mukesh Sahani पहुंचे कामाख्या मंदिर, की पूजा अर्चना

https://youtube.com/22scope

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Bhojpuri Actress Bhojpuri Actress Bhojpuri Actress

Bhojpuri Actress

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...