Siwan में मां और बहन के साथ जा रहा था युवक, अपराधियों ने घेर कर मार दी गोली, हुई मौत

सिवान: सिवान में बेख़ौफ़ अपराधियों ने बीती देर शाम एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। गोली लगते ही युवकी मौके पर मौत हो गई। घटना सिवान के गुठनी क्षेत्र की है जहां अपराधियों ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना के बाद लोगों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान गुठनी थाना क्षेत्र के बरपालिया निवासी देवेंद्र भगत के पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि मृतक अपनी मां और बहन के साथ कहीं जा रहे थे तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर कर गोली मार दी। गोली युवक के सर में लगी जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और गुठनी दरौली मार्ग पर बरपालिया के समीप सड़क जाम कर दिया।

लोगो ने अपराधी की हत्या के आरोपी की मांग की मांग कर रहे थे। वहीं जाम कर हंगामा कर रहे लोगों ने बताया कि घटना आठ बजे के करीब की है जबकि पुलिस करीब एक बजे के बाद घटनास्थल पर पहुंची। मामले में गुठनी थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    भारतीय Women’s Hockey टीम पहुंची महाबोधि मंदिर, की पूजा अर्चना

Siwan Siwan Siwan

Siwan

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...