प्रमंडलीय आयुक्त ने अमरपुर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर BLO को दिया सख्त निर्देश

बांका : प्रमंडलीय आयुक्त सह निर्वाचन सूची प्रेक्षक भागलपुर दिनेश कुमार के द्वारा गुरुवार की संध्या करीब पांच बजे अमरपुर प्रखंड के मतदान केंद्रों का दौरा कर उपस्थित बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। मौके पर जिलाधिकारी अंशुल कुमार मौजूद रहे। प्रमंडलीय आयुक्त के द्वारा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गंगापुर स्थित मतदान केंद्र संख्या 203 तथा प्रोन्नत मध्य विद्यालय कुल्हरीया स्थित मतदान केंद्र संख्या 196 एवं 198 का निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित बीएलओ से आयुक्त ने मतदाता की कुल संख्या महिला व पुरुष की जानकारी लिया। लिंगानुपात महिला आबादी कम रहने की वजह से उपस्थित बीएलओ को फटकार लगाते हुए सख्त चेतावनी दिया।

मौके पर बीडीओ प्रतिक राज ने बताया कि आयुक्त महोदय के द्वारा लिंगानुपात 910 प्रत्येक मतदान केंद्रों पर महिलाओं के होने की बात कही। जिसको लेकर बीएलओ को डोर टू डोर सर्वे तथा लिंगानुपात महिलाओं का नाम ज्यादा से ज्यादा जोड़ने को कहा। लापरवाही बरतने वाले बीएलओ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की बात कही। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार सहित जिला के कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : Banka गांधी चौक पर महात्मा गांधी की नई प्रतिमा का DM और SP ने किया अनावरण

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...