विजय सिन्हा ने बालगुदर स्थित संग्रहालय में बाल फिल्म महोत्सव का किया उद्घाटन

लखीसराय : बाल दिवस के अवसर पर लखीसराय जिला के बालगुदर स्थित संग्रहालय में आज यानी 14 नवंबर को बाल फिल्म महोत्सव का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के द्वारा किया गया। फिल्म महोत्सव आज से शुरू होकर 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के दिन समाप्त होगा। फिल्म महोत्सव का आयोजन नगर के दो महत्वपूर्ण थिएटरों, राज सिनेमा एवं महादेव थिएटर तथा लखीसराय संग्रहालय के ऑडिटोरियम में होगा। आज फिल्म महोत्सव के प्रथम दिन लखीसराय संग्रहालय के ऑडिटोरियम में द साइलेंट इको, शेरा, बिट्टू तथा इकबाल फिल्म दिखाई गई। महादेव टॉकीज में द साइलेंट इको, तारे जमीन पर, शेरा, आई एम कलाम, बिट्टू तथा इकबाल फिल्म दिखाई गई।

वहीं राज सिनेमा में द साइलेंट इको, तारे जमीन पर शेरा एवं आई एम कलाम फिल्म दिखाई गई। फिल्म महोत्सव में सरकारी स्कूलों, प्राइवेट स्कूलों, नवोदय इत्यादि के बच्चों ने भी भाग लिया। बाल फिल्म महोत्सव का थीम निपुण भारत एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ है। फिल्म महोत्सव के विशिष्ट अतिथिगणों में अभिनेता विकास कुमार, गायक सत्यम आनंद तथा फिल्म समीक्षक दीपक दुआ शामिल है। आज लखीसराय बाल फिल्म महोत्सव के उद्घाटन के अवसर पर जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त और जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े :

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

Ramgarh: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड के एचएएसपी यूनिट स्थित ओएचसी (Occupational Health Centre) में दिनांक 15 अप्रैल 2026, बुधवार रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक...

निशांत पहुंचे JDU कार्यालय, मीडिया ने पूछा- डिप्टी CM क्यों नहीं...

पटना : पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाह आज पार्टी दफ्तर...

बिहार के 4 राज्यसभा सदस्यों ने आज ली शपथ

दिल्ली : बिहार से राज्यसभा के लिए चुने गए चार नवनिर्वाचित सांसदों ने राज्यसभा में शपथ ग्रहण किया। इनमें उपेंद्र कुशवाहा, रामनाथ ठाकुर, नितिन...

Big Breaking: Ramgarh में अचानक बदला मौसम, तेज बारिश के साथ...

Ramgarh: झारखंड में आए दिन लगातार मौसम बदल रहा है। जब-जब गर्मी बढ़ती है फिर तेज बारिश हो जाती है। इसी बीच Ramgarh जिला...

बिहार में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते पकड़े गए सहायक...

पटना : बिहार में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई जारी है। विशेष निगरानी इकाई ने ट्रैप कर कार्रवाई की है। निगरानी की टीम ने 10...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img