पटना : पटना आसरा गृह में तीन बच्चियों की मौत के बाद अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई हुई है। बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में आश्रय गृह की प्रभारी अधिकारी निलंबित कर दिए गए हैं। आश्रय गृह में काम करने वाले 12 अन्य लोग को भी लापरवाही के आरोप में कार्य से विमुक्त कर दिया गया है। सभी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू हो गई है। आश्रय गृह में खाद्य सामग्री की आपूर्ति करने वाले दीपू इंटरप्राइजेज को ब्लैक लिस्टेड किया गया है।
यह भी पढ़े : आसरा गृह में खिचड़ी खाने से 2 लड़की की मौत, 9 की हालत गंभीर
यह भी देखें :
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट


