Gaya में बाल सुधार गृह में एक बाल कैदी की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

गया: गया के बाल सुधार गृह में एक नाबालिग की मौत हो गई। बाल सुधार गृह में नाबालिग की मौत के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगा कर हंगामा किया। मृतक बाल कैदी की पहचान जिला के मानपुर थाना क्षेत्र के गांधीनगर के नंदू पासवान के रूप में की गई। वह जनवरी महीने से मारपीट और रंगदारी मामले में जेल में बाल सुधार गृह में था।

मामले में बताया जाता है कि बाल सुधार गृह बीते दिनों आधा दर्जन से अधिक बाल कैदी डायरिया की वजह से बीमार हो गए थे जिन्हे इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान एक बाल कैदी को परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया था और ठीक होने के बाद उसे फिर बाल सुधार गृह लाया गया था। अचानक एक दिन पहले उसकी फिर से तबियत बिगड़ गई जिसे इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

परिजनों का आरोप है कि बाल सुधार गृह के कर्मियों ने उसे अस्पताल में लावारिस स्थिति में छोड़ दिया था और उसका सही इलाज नहीं हो रहा था। उसकी तबियत बहुत ज्यादा बिगड़ गई थी और सुबह उसकी मौत हो गई। बाल कैदी की मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया वहीं परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगा कर जम कर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि बाल सुधार गृह में कैदी के एक बार बीमार पड़ने के बाद ठीक से इलाज नहीं करवाया जाता है जिससे बाल कैदियों की मौत हो जाती है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Muzaffarpur Police ने अवैध हथियार खरीद बिक्री के आरोप में 3 को किया गिरफ्तार

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Gaya Gaya Gaya

Gaya

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...

SIR 2026 Jharkhand :SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बढ़ी जवाबदेही,...

 झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जरूरत नहीं होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म...