Breaking : कोलकाता में लॉटरी कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा

डिजीटल डेस्क : Breaking – कोलकाता में लॉटरी कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा । पश्चिम बंगाल में राजधानी कोलकाता और आसपास में डियर लॉटरी संचालकों के ठिकानों पल प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी की कार्रवाई चल रही है।

बताया जा रहा है कि ED ने करोड़ों की काली कमाई यानी ब्लैक मनी को पकड़ा है और उसकी गिनती के मशीनों को मंगाया गया है। ताजा जानकारी तक, एक ठिकाने पर मशीनों से जारी गिनती में करीब 3 करोड़ रुपयों की गिनती हो चुकी है।

लेकटाउन और माइकल नगर में चल रही ED की छापेमारी

कोलकाता के लेक मार्केट इलाके और दमदम एयरपोर्ट से सटे माइकल नगर में ED की टीम ने बीते गुरूवार से ही डेरा डाला है। लेक मार्केट के प्रिंस गुलाम मोहम्मद शाह रोड स्थित एक बहुंमंजिली इमारत के एक फ्लैट से ED टीम ने बिना हिसाब-किताब वाले काली कमाई के करोड़ों रुपये बरामद किए हैं।

लेक मार्केट और माइकेल नगर – दोनों ही छापेमारी वाले ठिकानों पर ED की टीम ने नोट गिनने वाली मशीन मंगाई है और नोटों की गिनती जारी है। बताया जा रहा है कि माइकल नगर में ही लॉटरी का प्रिंटिंग प्रेस और गोदाम है।

ED अधिकारियों ने तत्काल इस बारे में किसी भी प्रकार की टिप्पणी से इंकार किया है लेकिन संकेत दिया है कि लॉटरी के कारोबारा में हेराफेरी कर यह करोड़ों की काली कमाई इन ठिकानों पर छुपाकर रखी गई थी। उसकी सटीक जानकारी मिलते ही दिल्ली से ED की विशेष छापामारी टीम कोलकाता पहुंची।

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...