ईंट कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग ने दी दबिश

BHAGALPUR: भागलपुर में आयकर विभाग ने ईंट कारोबारी के

ठिकानों पर छापेमारी की है. मिली जानकारी के अनुसार

भागलपुर के शाहगंजी के पास ईंट कारोबारी व्यापारी अफरोज आलम

के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने अहले सुबह छापेमारी की.
व्यापारी के ठिकानों पर भागलपुर की टीम ही सर्वे के लिए पहुंची है.

बताया जा रहा है कि, भागलपुर में शाहजंगी निवासी ईट भट्ठा मालिक अफरोज आलम द्वारा कबीरपुर इलाके में ईट भट्ठा चलाया जा रहा है. यह ईट भट्ठा मोना ब्रिक्स के नाम से चलाया जा रहा है। ऐसे में अब आयकर विभाग की टीम द्वारा कारोबारी के आवास और ईट भट्ठा दोनों जगहों पर छापेमारी की जा रही है. यहां पर इनकम टैक्स की 50 सदस्यीय टीम छापेमारी कर रही है. आयकर की भागलपुर, पटना मुजफ्फरपुर और रांची की टीम ने सुबह 8रू15 बजे छापेमारी शुरू की है.

income tak raid 22Scope News


टैक्स चोरी करने को लेकर हो रही छापेमारी


इनकम टैक्स के अधिकारी अहले सुबह भागलपुर पहुंचे और ईट करोबारी अफरोज आलम के कई ठिकाने पर छापेमारी शुरू की. बताया जा रहा है कि टैक्स चोरी करने को लेकर यह कार्रवाई की गई है. हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अंदर अधिकारियों को संदिग्ध दस्तावेज क्या-क्या मिला है और इनकम टैक्स के अधिकारी मीडिया को कुछ भी जानकारी साझा करने से अभी बच रहे हैं. एक घंटे से लगातार छापामारी की जा रही है जानकारी के लिए आपको बता दें कि अफरोज आलम हबीबपुर निवासी है और उनके कई ठिकानों पर इनकम टैक्स के अधिकारियों का रेड चल रहा है.

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...