गिरिडीह में अवैध लॉटरी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार

गिरिडीह. जिला पुलिस की अवैध लॉटरी के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने एक बार फिर अवैध लॉटरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि बीते 11 अगस्त को एसपी दीपक कुमार शर्मा को सूचना प्राप्त हुई कि शहरी क्षेत्र में अवैध लॉटरी जुआ खेलाने का धंधा किया जा रहा है।

गिरिडीह में अवैध लॉटरी के खिलाफ कार्रवाई

इसके बाद एसपी के निर्देश पर नगर थाना एवं मुफ्फसिल थाना के द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी टीम का गठन किया गया और इस टीम में नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, नगर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक विक्रम कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक अरबिन्द पाठक व अन्य सशस्त्र बल के जवान के द्वारा छापेमारी करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में मकतपुर बीबीसी रोड के अमित जायसवाल, जिसके घर पर छापामारी की गयी और नगर थाना क्षेत्र के भंडारीडीह मस्जिद के पास मो० नजरूल होदा शामिल है। वहीं गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों के पास से पुलिस ने अवैध लॉटरी टिकट, मोबाइल फोन एवं नगद 4100 रुपये, दो मोबाइल और नागालैण्ड स्टेट कंपनी के 1500 पीस लॉटरी टिकट बरामद किये हैं।

गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...