पटना सिटी : पूरे देश में आज यानी 15 नवंबर को गुरुनानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन लोग गंगा में स्नान करते हैं। राजधानी पटना के हर गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ देखी गई। लोगों ने गंगा में डुबकी लगाकर भगवान शिव, विष्णु, महालक्ष्मी और सूर्य की उपासना कर पूजा अर्चना की। साथ ही श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसके लिए जिला एवं अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिखी। उनकी सुरक्षा को लेकर एसडीआरएफ, एनडीआरफ और एसएसबी की टीम पूरी गंगा भी तैनात दिखी।
गौरतलब है कि कार्तिक पूर्णिमा का पौराणिक मान्यता यह है कि आज के दिन ही सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी महाराज का जन्म और भगवान शिव ने ताड़कासुर का पृथ्वी लोक पर आतंक से देवता एवं इंसानों को भयमुक्त किया था। जहां आज के दिन धरती पर लोग देव-दीपावली मनाते हैं। भगवान शिव ने तारकासुर का त्रिशूल से वध किया था। उसी समय से लेकर अभी तक गंगा स्नान की परंपरा चली आ रही है। कहीं-कहीं श्रद्धालु कार्तिक महीने की शुरुआत से लेकर अंत तक प्रतिदिन अहले सुबह गंगा में स्नान कर भगवान शिव की आराधना करते हैं। आज देश के हर जगहों पर श्रद्धालु सुबह से ही गंगा में डुबकी लगाते दिखे।
यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने गुरुनानक जयंती व कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को दी बधाई
यह भी देखें :
उमेश चौबे की रिपोर्ट


















