Advertisment

करीब साढ़े तीन घंटे बाद दूसरे विमान से देवघर से दिल्ली के लिए रवाना हुए पीएम मोदी

देवघर. पीएम मोदी वायुसेना के दूसरे विमान से देवघर से दिल्ली रवाना हो गये हैं। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी साढ़े तीन घंटे बाद देवघर एयरपोर्ट से दूसरे विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए। पीएम के विमान में तकनीकी खराबी के बाद दिल्ली से दूसरा विमान मंगाया गया था।

देवघर में पीएम मोदी के विमान में तकनीकी खराबी

बता दें कि, देवघर एयरपोर्ट पर पीएम नरेंद्र मोदी के विमान में तकनीकी खराबी का पता चला था। विमान में तकनीकी खराबी होने से उन्हें देवघर एयरपोर्ट पर रुकना पड़ा था। विमान में तकनीकी खराबी का पता तब चला, जब उसकी रूटीन जांच की गयी। इसके बाद विमान को रोका गया, जिससे पीएम को दिल्ली जाने में देरी हुई है।

इससे पहले आज ही राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर रोक गया था। बता दें कि, झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर चुनाव प्रचार जोरों पर है। आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनावी प्रचार करने के लिए गोड्डा आए थे। इसी दौरान उन्हें अपने हेलीकॉप्टर की उड़ान भरने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा था। बताया जा रहा है कि उनके हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गयी थी। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

गोड्डा में फंसे राहुल गांधी

मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज चुनावी सभा करने के लिए गोड्डा के महगामा पहुंचे थे। यहां कांग्रेस से दीपिका पांडेय सिंह विधानसभा का चुनाव लड़ रही है। राहुल गांधी ने अपने भाषण खत्म कर उड़ान भरने के लिए अपने हेलीकॉप्टर में सवार हुए। हालांकि इस दौरान उनके हेलीकॉप्टर को उड़ान की अनुमति नहीं दी गई। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

गोड्डा में फंसे राहुल गांधी

बता दें कि, झारखंड में विधानसभा का चुनाव हो रहा है। पहले चरण के लिए मतदान 13 नवंबर को हो चुका है। पहले चरण में 43 सीटों पर चुनाव हुआ है। वहीं दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी। इस चरण में बाकी बचे सीटों पर मतदान होगा। इसका परिणाम 23 नवंबर को आएगा।

2 min 22Scope News

JPSC Scam CID Arrest: रांची में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, JPSC...

JPSC Scam CID Arrest: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने मंगलवार को...

Sahibganj ASI Attack: साहिबगंज में ड्यूटी के दौरान एएसआई पर चाकू...

Sahibganj ASI Attack: झारखंड के साहिबगंज जिले से ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी पर चाकू से हमले की घटना सामने आई है। कोटलपोखर...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: 1.2 करोड़ का प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त,...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: प्रतिबंधित कोडीन-युक्त कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, झारसुगुडा पुलिस ने ₹1.2 करोड़ से अधिक मूल्य की...