Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएम हेमंत सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने भी दी श्रद्धांजलि

रांची. पूरे प्रदेश में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। इस बीच झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने बिरसा चौक पहुंचकर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही बिरसा मुंडा की जयंती पर पीएम मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

पीएम मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा के 150वें जयंती वर्ष के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात है। जमुई की धरती से सभी आदिवासी भाई-बहनों को जय जोहार।’

राहुल गांधी ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘आदिवासी महानायक, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। आदिवासी अस्मिता के लिए उनका संघर्ष और जल, जंगल, ज़मीन की रक्षा के लिए उनका बलिदान हमें सदा प्रेरित करता रहेगा।’

2 min 22Scope News

Commercial Advertisment

JPSC Crisis: अध्यक्ष और तीनों सदस्यों के इस्तीफे से आयोग ठप,...

झारखंड लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष और तीनों सदस्यों के पद खाली हैं। हाईकोर्ट की समय-सीमा बीतने के बाद भी नियुक्ति नहीं हुई। 1645...

Ranchi Special Train: रांची से आनंद विहार के लिए आज चलेगी...

छठ पूजा के बाद यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे रांची-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन चलायेगा। ट्रेन दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा लगायेगी।...

JAC Board Exam 2027: मैट्रिक-इंटर परीक्षा के लिए 26 नवंबर तक...

 झारखंड में JAC मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए 26 नवंबर तक बिना विलंब शुल्क ऑनलाइन आवेदन करें। रांची से करीब 78 हजार...