तिलक का बकाया पैसा देते ही कुंए में मिला युवती का शव

Lohardaga– बगरू थाना क्षेत्र के मेरेले गांव में एक युवती का शव कुंए से बरामद किया गया है. मृतिका की पहचान लालू साहू  की पत्नी 18 वर्षीय पूजा कुमारी के रुप में की गई है.  पुलिस ने देर शाम शव को कुंए से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतिका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर कुंआ में डालने का आरोप लगाया है.

मृतिका के भाई का कहना है कि 8 मई को पूजा की शादी लालू साहू से हुई थी. तिलक में गाड़ी देने का वादा किया गया था. लेकिन, समय पर गाड़ी का पैसा नहीं दिया जा सका. इसके कारण पूजा से मारपीट की जाने लगी. सोमवार को गाड़ी की खरीद के लिए  ₹80000 दिया था. लेकिन मंगलवार को पूजा का शव मिला.

बगरू थाना प्रभारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद भी कुछ कहा जा सकता है. प्रथम दृष्टया मौत की वजह कुंए में डुबने से लग रही है.

रिपोर्ट- दानिश

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...