जेईई मेन 2025 का रिजल्ट जारी: 24 छात्रों को 100 पर्सेंटाइल, झारखंड से आर्यन मिश्रा टॉपर

रांची: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने शुक्रवार देर रात जेईई (मेन) 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया। इस साल कुल 2,50,236 अभ्यर्थी जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाई हुए हैं। जनवरी और अप्रैल दोनों सेशन को मिलाकर कुल 24 छात्रों को 100 पर्सेंटाइल हासिल हुए हैं, जिनमें 2 छात्राएं भी शामिल हैं। पिछली बार 56 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल पाया था।

झारखंड से आर्यन मिश्रा राज्य टॉपर बने हैं, जिन्हें 99.999 पर्सेंटाइल प्राप्त हुए हैं। टॉपर्स में राजस्थान से सर्वाधिक 7 छात्र हैं, जबकि महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश से 3-3, पश्चिम बंगाल, गुजरात और दिल्ली से 2-2 तथा कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से 1-1 छात्र को 100 पर्सेंटाइल मिले हैं। इस बार तेलंगाना से केवल 3 छात्रों को 100 पर्सेंटाइल मिला है, जबकि पिछले साल यहां से 15 छात्र टॉपर्स में शामिल थे।

इन 24 टॉपर्स में से 21 सामान्य वर्ग के हैं, जबकि ईडब्ल्यूएस, ओबीसी (नॉन-क्रीमीलेयर) और एससी वर्ग के एक-एक छात्र को 100 पर्सेंटाइल मिला है।

कटऑफ में हल्की गिरावट:

एनटीए द्वारा जारी डेटा के अनुसार, इस बार सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्गों की कटऑफ में मामूली गिरावट आई है, जबकि एससी और एसटी वर्गों के लिए कटऑफ में करीब 1% की वृद्धि हुई है।

कैटेगरीकटऑफ (पर्सेंटाइल)अभ्यर्थियों की संख्या
सामान्य93.102326297,321
ईडब्ल्यूएस80.383011925,009
ओबीसी79.431358267,614
एससी61.152693337,519
एसटी47.902646518,823
पीडब्ल्यूबीडी0.00793493,950

फाइनल आंसर-की में हुए बदलाव:

एनटीए द्वारा जारी फाइनल आंसर-की में कुल 11 सुधार किए गए हैं। फिजिक्स का एक सवाल ड्रॉप किया गया है, जिसके सभी अभ्यर्थियों को पूरे 4 अंक दिए जाएंगे। इसके अलावा 6 सवालों के उत्तर बदले गए और 4 सवालों में दो विकल्पों को सही माना गया है। जनवरी सेशन में भी 6 सवाल ड्रॉप किए गए थे।

15.39 लाख छात्रों ने कराया था रजिस्ट्रेशन:

जेईई मेन 2025 के दोनों सेशन में कुल 15.39 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 14.75 लाख छात्रों ने परीक्षा दी।

CGL Scam Jharkhand: CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी...

 CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID ने देवघर से पशुपालन विभाग के लिपिक सुधाकर कुमार को गिरफ्तार किया। दर्जनों चेकबुक और अहम दस्तावेज बरामद...

 Dhanbad Land Subsidence, BCCL: धनबाद में भू-धंसान से 3 ग्रामीणों की...

धनबाद के रामकनाली में बंद BCCL परियोजना क्षेत्र में भू-धंसान से तीन ग्रामीणों की मौत की सूचना है। ग्रामीण अवैध कोयला खनन के लिए...

Jharkhand Weather: झारखंड में 19 सितंबर तक छाये रहेंगे बादल, कई...

 झारखंड में 19 सितंबर तक बादल छाये रहने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 15 सितंबर को वज्रपात और तेज हवाओं...