सरकार के दावों के बीच Hospital में भर्ती नहीं लिए जाते हैं मरीज, गर्भवती महिला की हो गई मौत…

सिवान: एक तरफ राज्य की सरकार स्वास्थ्य विभाग में व्यवस्थाएं दुरुस्त होने का दावा करती है तो दूसरी तरफ अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों की वजह से मरीजों की जान जा रही है। ऐसा ही मामला सिवान से सामने आया है जहां एक प्रसूता की सदर अस्पताल में मौत हो गई। मामले में मृतिका के परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा कर जम कर हंगामा किया। मृतिका की पहचान सिवान के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के छोटी लकड़ी निवासी नसीरुद्दीन की पत्नी गुलशन खातून के रूप में की गई। Hospital Hospital Hospital Hospital 

यह भी पढ़ें – Congress की जड़ें स्वतंत्रता संग्राम से गहरी है, गया में बाबा साहेब की जयंती पर…

मृतिका के ससुर ने बताया कि मृतिका गर्भवती थी। उसे जब प्रसव पीड़ा हुई तो हमलोग उसे लेकर लकड़ी नबीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले कर गये। वहां डॉक्टरों ने सही से इलाज नहीं किया। जब हालत बिगड़ने लगी तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे भर्ती ही नहीं किया। काफी देर तक डॉक्टरों से गुहार लगाते रहे लेकिन किसी ने नहीं सुनी और अंत में महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही और इलाज नहीं करने का आरोप लगा कर सदर अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   13 Years की उम्र में आरव ने लिखी पुस्तक, राज्यपाल ने लोकार्पण करते हुए कहा ‘बाल्यकाल में…’

सिवान से कुमार रवि की रिपोर्ट

Sarath Circle Office: सारठ अंचल कार्यालय में क्यों भड़के ग्रामीण? जाति-आवासीय...

Sarath Circle Office: जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और पारिवारिक सूची बनवाने के नाम पर कथित तौर पर पैसे लिए जाने के विरोध...

Ranchi Child Missing: रांची स्टेशन से लापता 4 साल का विवान...

Ranchi Child Missing: रेलवे स्टेशन की भीड़ में अचानक गायब हुआ चार साल का मासूम आखिरकार अपने परिवार तक लौटने की राह पर है।...

Jamshedpur LIC Building Fire: बिष्टुपुर में चौथी मंजिल पर भीषण आग,...

Jamshedpur LIC Building Fire: शहर के बिष्टुपुर इलाके में शनिवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब LIC बिल्डिंग की चौथी मंजिल से...