कैमूर में भीषण सड़क हादसा, खड़ी ट्रेलर में स्कॉर्पियो घुसी, एक की मौत, 8 गंभीर

कैमूर : बड़ी खबर कैमूर जिले से आ रही है जहां दुर्गावती में मरहियां के समीप नेशनल हाईवे-2 पर एक खड़ी ट्रेलर में स्कॉर्पियो घुस जाने से उसमें सवार 10 लोगों में एक की मौत हो गई। जबकि आठ गंभीर रूप से घायल गए। वहीं एक युवक सुरक्षित बच गया। घटना शुक्रवार की संध्या पांच बजे के आसपास की बताई गई है। बताया जाता है कि सभी लोग स्कॉर्पियो में सवार होकर करारी गांव से चैनपुर थाना क्षेत्र के नौघरा गांव शादी समारोह में जा रहे थे।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची दुर्गावती पुलिस व स्थानीय समाजसेवी आनंद सिंह के द्वारा सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में भर्ती कराया गया। जहां सभी का उपचार करने के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसा इतना भयावह था कि देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो जा रहे थे। मृतक की पहचान करारी गांव निवासी नसीम खान के पुत्र जसीम खान उम्र 30 वर्ष के रूप में की गई हैं।

यह भी देखें :

वहीं घायलों में आतिफ खान, रब्बार खान, सैफ खान, अजीम खान, सादाब खान, अमीर खान, शायाब खान और सोनू खान के रूप में हुई है। घटना की खबर सुनते ही गांव सहित क्षेत्र में गम का माहौल छा गया। वहीं हालात का जायजा लेने के लिए स्थानीय पूर्व विधायक अंबिका सिंह यादव, राजद नेता अजीत सिंह, जन सुराज के नेता आनंद सिंह, डुमरी मुखिया प्रतिनिधि पिंकू सिंह, जेवरी मुखिया प्रतिनिधि दीपक सिंह, बब्बू सिंह एवं गुड्डू सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि पहुंचे हुए थे।

यह भी पढ़े : Voting के दौरान शराब की तस्करी, कैमूर पुलिस ने भारी मात्रा में जब्त किया शराब

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Jamshedpur Kashi White Flowers: जमशेदपुर में कश्मीर जैसी दिख रही धरती,...

Jamshedpur Kashi White Flowers: पूर्वी सिंहभूम जिले में इन दिनों प्रकृति का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों...

BCCL Coal Dispatch: कोयले की बढ़ती मांग के बीच BCCL का...

BCCL Coal Dispatch, धनबाद: देश के पावर प्लांटों और थर्मल पावर स्टेशनों में कोयले की बढ़ती मांग को देखते हुए भारत कोकिंग कोल लिमिटेड...

Gumla RO Water Plant: मरीजों को जिस पानी को बताया जा...

Gumla RO Water Plant: सदर अस्पताल परिसर में संचालित सृष्टि प्राण प्रवाह आरओ वॉटर प्लांट को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। अस्पताल में इलाज...