Advertisment

Voting के दौरान शराब की तस्करी, कैमूर पुलिस ने भारी मात्रा में जब्त किया शराब

कैमूर: रामगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान कैमूर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतदान के दौरान कैमूर में पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने दो शराब कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों कारोबारियों ने अपनी पहचान बक्सर के दयाशंकर पांडेय और उमशंकर पांडेय के रूप में बताया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मतदान को लेकर बॉर्डर स्थित चेकपोस्ट पर वाहन जांच की जा रही थी इसी दौरान एक मिनी तेल टैंकर से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। बरामद शराब करीब 2141 लीटर है।

मामले में कैमूर पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने बताया कि रामगढ़ विधानसभा सीट पर आज वोटिंग की प्रक्रिया चल रही है। जिसको लेकर बड़ौरा चेक पोस्ट पर वाहन जांच की जा रही थी। इसी क्रम में यूपी की ओर से एक मिनी तेल टैंकर आ रहा था जिसको रोककर तलाशी ली गई तो उसमें से भारी मात्रा में शराब को बरामद किया गया। वहीं शराब की कुल मात्रा 2141 लीटर बताया गया है जबकि दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Ramgarh विधानसभा सीट पर सुरक्षा व्यवस्था है दुरुस्त, डीएम एसपी खुद कर रहे…

कैमूर से देवव्रत तिवारी की रिपोर्ट

Voting Voting Voting

Voting

Jharkhand Weather Update: अगले 7 दिनों तक बारिश के आसार, अगस्त...

 रांची में अगले सात दिनों तक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगस्त में मानसून कमजोर रह सकता है और बारिश बंगाल...

Zarina Khatun Museum Ramgarh: झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू हुए...

Zarina Khatun Museum Ramgarh: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के खोरठा विभाग के पोस्ट-ग्रेजुएट (तीसरे सेमेस्टर) छात्रों ने 31 जुलाई, 2026 को एक एजुकेशनल टूर के...

Pahari Mandir First Somwari 2026: पहाड़ी मंदिर में अरघा से होगा...

Pahari Mandir First Somwari 2026: सावन के पवित्र महीने के पहले सोमवार के लिए राजधानी के मशहूर पहाड़ी मंदिर में ज़ोर-शोर से तैयारियां पूरी कर...