अवैध ड्रग्स पर एनसीबी की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में कोकीन जब्त

Desk. दिल्ली में एनसीबी ने एक बार फिर अवैध ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई की है। एनसीबी ने दिल्ली से 82.53 किलोग्राम उच्च श्रेणी की कोकीन जब्त की है। इसकी जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दी है।

एनसीबी की बड़ी कार्रवाई

भारी मात्र में कोकिन जब्त होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि, ‘एक ही दिन में अवैध नशीली दवाओं के खिलाफ एक के बाद एक बड़ी सफलताएं नशा मुक्त भारत बनाने के लिए मोदी सरकार के अटूट संकल्प को प्रदर्शित करती हैं। एनसीबी ने आज नई दिल्ली में 82.53 किलोग्राम उच्च श्रेणी की कोकीन जब्त की है। दिल्ली में एक कूरियर सेंटर में बड़ी मात्रा में ड्रग्स जब्त होने के बाद लगभग 900 करोड़ रुपये की भारी मात्रा में नशीली दवाओं की खेप को गंभीरता से ट्रैक किया गया था। ड्रग रैकेटों के खिलाफ हमारी तलाश से जारी रहेगी। इस बड़ी सफलता पर एनसीबी को बधाई।’

बता दें कि, दिल्ली में अवैध ड्रग्स पर लगातार कार्रवाई हो रही है। पिछले माह अक्टूबर में भी दिल्ली पुलिस ने पश्चिमी दिल्ली के रमेश नगर से 2000 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन बरामद की थी। उससे पहले 2 अक्टूबर को दिल्ली के महिपालपुर के एक गोदाम से 5000 करोड़ से अधिक मूल्य की कोकीन जब्त की गई थी।

1 min 22Scope News

Ranchi BJP Office Protest: रांची में भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान...

Ranchi BJP Office Protest: गुरुवार को राजधानी रांची में बीजेपी के राज्य कार्यालय के बाहर तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई, जब कांग्रेस पार्टी के...

बिहार विधानसभा Live : पटना में प्रदर्शन के बाद सदन में...

पटना : बिहार विधानसभा में मॉनसून सत्र चल रहा है। आज सदन की कार्यवाही का चौथा दिन है। पूरा सत्र पांच दिन का है।...

NEET Paper Leak Protest: कांग्रेस के BJP कार्यालय घेराव से पहले...

NEET Paper Leak Protest: NEET पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा BJP ऑफिस का घेराव करने के ऐलान के बाद राजधानी रांची में...