Drugs Racket busted in Delhi , दो हजार करोड़ रुपये की कोकीन जब्त

Desk : Drugs Racket busted in Delhi –  खबर राजधानी दिल्ली से है। दिल्ली पुलिस ने आज राष्ट्रीय राजधानी में नशीली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है और लगभग दो हजार करोड़ रुपये मूल्य की 560 किलोग्राम से अधिक कोकीन जब्त की है। बताया जा रहा है कि ड्रग्स दक्षिण दिल्ली में पाए गए और मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। संदेह है कि यह एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट है, जिसे नई दिल्ली में अफगान नागरिकों द्वारा चलाया जा रहा था।

Drugs Racket busted in Delhi : दिल्ली में बड़ा ड्रग्स रैकेट का खुलासा

बता दें कि यह नशीली दवाओं का भंडाफोड़, दो अफगान नागरिकों को कथित तौर पर एक सिंडिकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के कुछ ही दिनों बाद हुआ है। दोनों को शनिवार को तिलक नगर में छापेमारी के दौरान पकड़ा गया था। पुलिस ने दो आरोपियों – हाशिमी मोहम्मद वारिस और अब्दुल नायब के कब्जे से 400 ग्राम हेरोइन और 160 ग्राम कोकीन बरामद की है।

Drugs Racket busted in Delhi :

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वारिस जनवरी 2020 से शरणार्थी के रूप में भारत में रह रहे हैं। उनका परिवार अफगानिस्तान में है। भारत आने के बाद वे विकासपुरी में एक केमिस्ट की दुकान में सहायक के रूप में काम कर रहे थे। वह ड्रग्स के कारोबार में तब आया जब उसके दोस्त ने उससे संपर्क किया और उसे दिल्ली और एनसीआर में विभिन्न लोगों से खेप इकट्ठा करने के लिए कहा। वह उन्हें आगे रिसीवर्स तक पहुंचाता था। पुलिस ने बताया कि उसे प्रत्येक डिलीवरी के लिए 100 डॉलर मिलते थे।

Drugs Racket busted in Delhi :

रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने बताया है कि नायब भी अफगानी नागरिक है और वह अपने पिता के साथ जनवरी 2020 में भारत आया था। वह एक पंजीकृत शरणार्थी है। उनके पिता को छोड़कर उनका पूरा परिवार अफगानिस्तान में रहता है। नायब की मुलाकात वारिस से विकासपुरी में एक केमिस्ट की दुकान में हुई थी। पुलिस ने कहा कि वारिस ने शानदार जीवनशैली के बहाने नायब को नशीली दवाओं के कारोबार में शामिल किया था।

इस साल की शुरुआत में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने चार लोगों को पकड़ा था, जो मणिपुर और चार अन्य राज्यों के हिंसा प्रभावित इलाकों से ड्रग्स लेकर दिल्ली आ रहे थे और दक्षिणी दिल्ली के क्लबों को बेच रहे थे। पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने अच्छी गुणवत्ता वाली अफीम और हेरोइन की तस्करी के लिए किआ सेल्टोस और महिंद्रा थार का इस्तेमाल किया, जिसकी कीमत करोड़ों में है।

Bihar News: मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपये देगा इंडियन...

 बिहार में इंडियन मोशन पिक्चर प्रोडक्शन एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपये दिए। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने भी एक...

Bihar Green Gram Farming: बिहार के 10 जिलों में 6,250 एकड़...

बिहार में हरा चना की अगेती खेती को बढ़ावा देने के लिए 10 जिलों में 6,250 एकड़ का लक्ष्य तय किया गया है। किसानों...

JTET 2026: परीक्षा की तैयारियों को लेकर कार्यशाला, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा JTET 2026 की तैयारियों को लेकर जैक सभागार में कार्यशाला हुई। प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, सुरक्षित परिवहन और परीक्षा प्रक्रिया का...