IXL 2024: 9वें ऑनलाइन राउंड में वेंकटराघवन विजेता, लीडरबोर्ड पर रामकी कृष्णन की बढ़त कायम

पटना: जैसे-जैसे इंडियन क्रॉसवर्ड लीग (IXL) 2024 का पहला चरण समाप्ति ओर बढ़ रहा है, प्रतियोगिता की तीव्रता लगातार बढ़ती जा रही है। नौवें ऑनलाइन राउंड में एक दूसरे को कांटे की टक्कर देते हुए चंद सेकेंड के अंतर से प्रतिद्वंद्वियों ने एक दूसरे को पछाड़ा। बीते राउंड्स में महज दो-तीन अंकों से चूक रहे मुंबई के वेंकटराघवन ने सबको चौंकाते हुए सीधे पहले स्थान पर छलांग लगाई है।

पेशे से इंवेस्टमेंट बैंकर राघवन ने 100 अंक हासिल किये हैं। साथ ही प्रतियोगिता के ओवरऑल लीडरबोर्ड में भी वे चौथे स्थान पर काबिज हैं। वहीं, मुंबई के जोस ए ने दूसरा और अमेरिका के नेविल फॉगर्टी ने तीसरा स्थान हासिल किया। दोनों ही खिलाड़ी सतत प्रयास और शानदार प्रदर्शन के दम पर ग्रैंड फिनाले के करीब पहुंच चुके हैं।

IXL 2024– ऑनलाइन राउंड 9 के शीर्ष 10 स्कोरर्स

  1. वेंकटराघवन एस – मुंबई
  2. जोस ए – ठाणे
  3. नेविल फॉगर्टी – न्यूपोर्ट न्यूज (USA)
  4. रामकी कृष्णन – चेन्नई
  5. वसंत श्रीनिवासन – बांचांग
  6. गुदुर अभिनव – बैंगलोर
  7. अक्षय भंडारकर – दुबई
  8. समित काल्याणपुर – सिकंदराबाद
  9. हरीश कामत – बैंगलोर
  10. सौम्या रामकुमार – मनामा

प्रतिभागियों के सभी ऑनलाइन राउंड्स में प्राप्त अंकों को जोड़कर हर हफ्ते लीडरबोर्ड तैयार किया जाता है। चेन्नई के टेक कंसल्टेंट और पूर्व IXL चैंपियन रामकी कृष्णन लगातार पांचवे सप्ताह ओवरऑल लीडरबोर्ड में शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं।

IXL 2024 लीडरबोर्ड के शीर्ष 10 खिलाड़ी

  1. रामकी कृष्णन – चेन्नई
  2. समित काल्याणपुर – सिकंदराबाद
  3. मधुप तिवारी – नई दिल्ली
  4. वेंकट राघवन एस – मुंबई
  5. शश्वत सालगाओकर – पणजी
  6. वसंत श्रीनिवासन – बांचांग
  7. नेविल फॉगर्टी – न्यूपोर्ट न्यूज
  8. सोहिल भगत – बेंगलुरु
  9. हरीश कामत – बैंगलोर
  10. मधुसूदन एच – चेन्नई

अब सभी की निगाहें रविवार, 17 नवंबर को होने वाले दसवें और आखिरी ऑनलाइन राउंड पर टिकी हैं। प्रतियोगिता के पहले चरण के अंतर्गत हुए सभी ऑनलाइन राउंड के बाद लीडरबोर्ड जारी किया जाएगा जिसके शीर्ष 30 स्कोरर्स प्रतियोगिता के दूसरे एवं आखिरी चरण-ग्रैंड फिनाले के लिए क्वॉलिफाई करेंगे। प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले दिसबंर 2024 में आयोजित होगा।

यह भी पढ़ें- LJPR की बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट महारैली रद्द, यह है कारण…

https://youtube.com/22scope

IXL 2024 IXL 2024
Saffrn

Trending News

Bihar के ऊर्जा मंत्री ने कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी भंडारण...

Patna: बिहार के ऊर्जा मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने सोमवार को लखीसराय के कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना स्थल का...

13 अप्रैल को हजारीबाग यूथ विंग का रक्तदान शिविर, सांसद Manish...

Hazaribagh: हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल को शहर के लक्ष्मी सिनेमा हॉल केंपस में आयोजित होने वाले भव्य रक्तदान शिविर को लेकर सभी...

Hazaribagh में एक्टिव हुआ नगर निगम, 15 साल बाद मुख्य नाले...

Hazaribagh: Hazaribagh शहर में नई सरकार के गठन के साथ ही नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर...

Bihar के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ‘क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप’ की...

Bihar: आज Bihar के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में 'क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप' (CMG) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य...

बिहार के 38 जिलों में हरा चारा मानचित्रण अध्ययन की शुरुआत

पटना : राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) और बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ (COMFED) ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISPC) के सहयोग से बिहार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img