मोतिहारी : पूर्वी चंपारण पुलिस को नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नकरदेई थाना कांड संख्या 04/26 (NDPS एक्ट) के फरार एवं तीन हजार रुपए के इनामी स्मैक तस्कर बाबूलाल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। बाबूलाल यादव नकरदेई थाना क्षेत्र के सिरिसिया माल गांव का निवासी है।
पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी की विधिवत तलाशी ली
पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी की विधिवत तलाशी ली। जिसमें उसके पास से 36.45 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ, एक चोरी की मोटरसाइकिल, 25 हजार रुपए भारतीय मुद्रा और 14,500 रुपए नेपाली मुद्रा बरामद की गई। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार तस्कर ने खुलासा किया कि उसने स्मैक की खेप सिरिसिया निवासी जाकिर मियां से खरीदी थी।

आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस ने जाकिर के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है
आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस ने जाकिर मियां के विरुद्ध नकरदेई थाना कांड संख्या 63/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

यह भी पढ़े : मोतिहारी में फिर चला बुलडोजर, हवाई अड्डा चौक से बायपास तक अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई
सोहराब आलम की रिपोर्ट
Highlights







