Dumka : मिथुन चक्रवर्ती ने नाला में परिवर्तन के लिए वोट डालने का किया अपील…

Dumka : भाजपा के स्टार प्रचारक सह बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती शनिवार को नाला विधानसभा क्षेत्र के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत नतूनडीह मैदान में भाजपा प्रत्याशी माधव चंद्र महतो के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। संबोधन के पीछे उनका एकमात्र उद्देश्य था कि नाला विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन हो।

3 20 22Scope News

ये भी पढ़ें- Dhanbad : बाघमारा में गरजे हिमंता, आलमगीर और इरफान को गंगा नदी में सर्विसिंग करा देंगे… 

Dumka : भाजपा प्रत्याशी माधव चंद्र महतो के लिए मांगा वोट

इस दौरान उन्होंने नाला से भाजपा प्रत्याशी माधव चंद्र महतो के लिए वोट मांगते हुए कहा कि इतने लोग एक साथ यहां जमा है इससे मैं अपने आप को काफी भाग्यशाली समझता हूं। उन्होंने कहा कि मेरे आने का यहां एकमात्र मकसद है कि परिवर्तन हो। आप लोग परिवर्तन कीजिए और माधव चंद्र महतो को नाला विधानसभा सीट से जिताइए। इस बार झारखंड में बीजेपी की सरकार बनानी है।

2 37 22Scope News

ये भी पढ़ें- Deoghar : रवीना टंडन ने बेटी राशा के साथ बाबानगरी में की पूजा, एक झलक पाने को प्रशंसक बेताब… 

आगे उन्होंने कहा कि माधव चंद्र महतो जीतेंगे तो सरकार में परिवर्तन आएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं बीमार हूं फिर भी यहां आया हूं। इसलिए आप लोग मेरे आने के मकसद को पूरा करें और झारखंड में बीजेपी की सरकार बनाइए और मोदी के हाथ को मजबूत बनाइए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मिथुन चक्रवर्ती तथा माधव चंद्र महतो का माला पहनाकर स्वागत किया।

दुमका से अजीत कुमार की रिपोर्ट—

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...