NMCH में आंख गायब होने के मामले में जिला प्रशासन सख्त, डीएम ने कहा…

पटना: राजधानी पटना के एनएमसीएच में एक शव का आंख गायब होने के मामले में राजनीति शुरू हो गया है। अब मामले को स्थानीय प्रशासन ने भी गंभीरता से लिया है और जांच शुरू कर दी है। मामले में पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर ने कहा कि मामले की जांच के लिए स्थानीय थाना में मामला दर्ज किया गया है। अस्पताल प्रशासन आंतरिक रूप से मामले की जांच कर रहा है तो पुलिस भी पुरे मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद स्पष्ट हो जायेगा कि मामला क्या है। शव का आँख चूहा ने खाया है या फिर किसी तस्कर ने गायब किया है।

जांच के बाद जो भी दोषी होगा उसके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि शनिवार को नालंदा के एक युवक की एनएमसीएच में मौत हो गई थी। मौत के बाद अस्पताल में परिजन जब शव देखने गए तो उन्होंने पाया कि शव का एक आंख गायब है। डॉक्टरों से पूछने पर उन्होंने कहा कि चूहा खा गया वहीं परिजनों ने डॉक्टरों पर आँख निकाल लेने का आरोप लगाया है। मामले में परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जम कर हंगामा भी मचाया था।

यह भी पढ़ें-    गरीबों को मिलेगा Dream Home, मंत्री ने बताया अगले पांच वर्षो में…

https://youtube.com/22scope

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

NMCH NMCH NMCH

NMCH

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...

Bihar Durga Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के चार दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख,...