Dhanbad : बाघमारा में बढ़ सकती है शत्रुघ्न महतो की मुश्किलें, कार्यकर्ताओं ने कर दिया…

Dhanbad : झारखण्ड विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा में परिवारवाद का आरोप विपक्ष के द्वारा लगाया है। वही अब भाजपा के पुराने भाजपा कार्यकर्ता भी परिवारवाद के तहत बाघमारा भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न महतो को टिकट देने का आरोप लगाया है। भाजपा के पुराने भाजपा कार्यकर्ता इससे नाराज होकर पार्टी प्रत्याशी को वोट नहीं करने की एलान करते हुए सभी से वोट नहीं करने की भी अपील कर रहे है।

Dhanbad : निर्दलीय प्रत्याशी रोहित यादव को वोट करने का किया अपील

बाघमारा से भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न महतो की भाजपा कार्यकर्ताओ के नाराजी से मुश्किल बढ़ने वाली है। भाजपा के कई मण्डल अध्यक्षो ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। भाजपा नेता प्रभात मिश्रा, विनय सिंह, भरत शर्मा, रजनी देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता ने अपनी नाराजगी जताते हुए बाघमारा भाजपा प्रत्याशी शत्रुध्न महतो को वोट नहीं करने की घोषणा की है। निर्दलीय प्रत्याशी रोहित यादव को सभी अपना समर्थन पार्टी में रहते हुए करेंगे।

ये भी पढ़ें- Khunti में अपराधियों की करतूत, एटीएम काटने के चक्कर में 12 लाख जलकर खाक… 

भाजपा नेता प्रभात मिश्रा ने कहा कि भाजपा से कोई मोह भंग नहीं हुआ है। लेकिन जिस परिवारवाद के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में कहा था आज उस नीति को भाजपा ने बदल दिया है। सांसद ढुलू महतो के बड़े भाई शत्रुध्न महतो को टिकट बाघमारा से दिया गया है। देश में राजतंत्र को समाप्त कर लोकतंत्र लाया गया। जबकि बाघमारा में लोकतंत्र को हटा राजतंत्र लाने का काम किया जा रहा है।

जदादज min 22Scope News

बीजेपी कार्यकर्ता जीत दिलाएंगे-शत्रुघ्न महतो

वही भाजपा नेता विनय सिंह ने कहा कि बाघमारा प्रत्याशी एटक लाल पार्टी ट्रेड यूनियन चलाता है। बाघमारा को लालगढ़ बनाना चाहता है।धनबाद सांसद भाई को भाजपा ने टिकट दिया गया है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : हार की बौखलाहट के कारण जेएमएम और कांग्रेस ने अजहर इस्लाम पर हमला कराया-बाबूलाल का बड़ा आरोप…

वही बाघमारा भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न महतो ने कहा कि पार्टी का 15 साल से लगातार सेवा करते आ रहे है। पार्टी में सक्रिय होकर काम कर रहे है। रायशुमारी में कार्यकर्ताओं ने उनका नाम रखा था। जिसके फलस्वरुप में पार्टी ने टिकट दिया है। कहीं कोई नाराजगी नहीं है। कट्टर भाजपा कार्यकर्ता पार्टी को जीत दिलाने का काम करेंगे।

बाघमारा से सुरजदेव मांझी की रिपोर्ट—

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन! ताइक्वांडो में...

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालक ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने...

Giridih Festival Traffic Plan: त्योहारों पर गिरिडीह में ट्रैफिक प्लान लागू,...

Giridih Festival Traffic Plan: आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन अलर्ट है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा,...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार बनेगा इंडस्ट्री हब! मुजफ्फरपुर में लेदर...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल औद्योगिक क्षेत्र में मेगा लेदर,...