तेजस्वी यादव ने कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए मांगा वोट, BJP पर जमकर साधा निशाना

धनबाद/झरिया. दूसरे चरण के चुनाव को लेकर सभी दलों ने चुनावी प्रचार में स्टार प्रचारकों के माध्यम से पूरी ताकत झोंक दी है। इस क्रम में बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रविवार को धनबाद के भूली और झरिया विधानसभा क्षेत्र के जियलगोरा में चुनावी सभा को संबोधित किया। यहां 20 नवंबर को वोटिंग होनी है। इस दौरान तेजस्वी यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कांग्रेस प्रत्याशी अजय दुबे एवं पूर्णिमा नीरज सिंह के लिए जनता से वोट मांगा।

तेजस्वी यादव का बीजेपी पर निशाना

तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष करते हुए गाना गया, जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धोखेबाज बताया। BJP को बड़का झूठा पार्टी बताया। लोगों को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन के लोग पढ़ाई, कमाई, दवाई की बात करते हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लोग सिर्फ लड़ाई की बात करते हैं। यदि झारखंड में फिर से महागठबंधन की सरकार बनती है तो दिसंबर से महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान योजना के तहत तो ढाई हजार रुपये जाएंगे। साथ ही 450 रुपये में महिलाओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के नेता महंगाई पर कुछ भी नहीं बोलते हैं, लेकिन जब 500 रुपये में सिलेंडर मिलते थे तो ये लोग महंगाई डायन खाए जाते का गाना गाते थे, लेकिन आज गैस सिलेंडर 1200 रुपये में मिल रहा है और पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, लेकिन अब भाजपा को महंगाई नहीं सता रही है। अब भाजपा को महंगाई डायन की जगह अपनी महबूबा और भौजाई लग रही है। उन्होंने कहा कि हम कृष्ण के वंशज है, जेल से नहीं डरते।

धनबाद से राजकुमार जायसवाल और झरिया से सचिन सिंह की रिपोर्ट

Video thumbnail
हेमंत बने JMM के राष्ट्रीय अध्यक्ष, शिबू सोरेन बने JMM के संस्थापक संरक्षक देखिए - LIVE
00:00
Video thumbnail
देवघर में बजरंगबली अष्टयाम का हुआ आयोजन, 501 महिलाओं व कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा
01:34
Video thumbnail
JMM महाधिवेशन में बड़ा फैसला, Hemant Soren केंद्रीय अध्यक्ष बनने के बाद क्या कहा? सुनिए | 22Scope
14:00
Video thumbnail
छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में झड़प, झड़प के दौरान चले ईंट पत्थर, कई लोग हुए घायल |Jharia News|
07:57
Video thumbnail
केंद्रीय अध्यक्ष बनने के बाद हेमन्त सोरेन का सुनिये पहला ऐतिहासिक भाषण - LIVE
17:00
Video thumbnail
दिनदहाड़े पेट्रोल पंपकर्मी की गोली मारकर हत्या, कैश लेकर अपराधी हुए फरार |Hazaribagh News|
04:13
Video thumbnail
Jharkhand Politics: हेमंत सोरेन बने झामुमो के अध्यक्ष, शिबू सोरेन को बनाया गया संस्थापक संरक्षक
11:35
Video thumbnail
जेएमएम के केंद्रीय अध्यक्ष के नाम लेकर, JMM के नेताओं ने दी अपनी प्रतिक्रिया | JMM Convention
08:58
Video thumbnail
रघुवर दास ने मंत्री हफीजुल के शरीयत और संविधान वाले बयान पर हमला बोलते राहुल गांधी से पूछ लिया सवाल
03:24
Video thumbnail
जेएमएम के केंद्रीय अध्यक्ष के नाम पर सस्पेंस, पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख ने क्या कहा?सुनिए | 22Scope
05:12