राजमहल में योगी आदित्यनाथ का हमला : झारखंड को लूटने वालों को जनता देगी जवाब

साहिबगंज:  झारखंड के राजमहल विधानसभा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि झारखंड प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है, लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और आरजेडी की सरकारों ने इस राज्य को विकास से वंचित रखा। भ्रष्टाचार और घुसपैठ को लेकर उन्होंने झामुमो और कांग्रेस पर तीखा हमला किया। योगी ने कहा, “यहां के गरीबों का हक लूटा गया, जबकि झामुमो और कांग्रेस के नेताओं के घरों में नोटों के पहाड़ मिल रहे हैं। यह पैसा मोदी जी ने झारखंड के विकास के लिए भेजा था, जिसे डकैती कर लूटा गया।”

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि झारखंड की जनता को अब ऐसे प्रतिनिधि चाहिए जो विकास के संकल्प को पूरा करें। उन्होंने कहा कि 2019 में भाजपा विधायक अनंत कुमार ओझा ने क्षेत्र में गंगा नदी पर पुल निर्माण का वादा किया था, जो अब पूरा हो रहा है। उन्होंने जनता को बधाई दी कि राजमहल-बिहार और बंगाल को जोड़ने वाले पुल का निर्माण तेजी से हो रहा है।

भाजपा की घोषणाएं और वादे

योगी आदित्यनाथ ने भाजपा की सरकार बनने पर कई घोषणाएं कीं:
  • 21 लाख परिवारों को पक्के मकान दिए जाएंगे।
  • हर महिला को गो गोदीवी योजना के तहत ₹5000 मासिक सहायता मिलेगी।
  • युवाओं को ₹3000 मासिक बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाएगा।
  • सरकारी नौकरियों के लिए डेढ़ लाख पदों पर पारदर्शी तरीके से भर्तियां होंगी।
  • फ्री बालू की सुविधा हर परिवार को घर बनाने के लिए दी जाएगी।

योगी ने कहा कि राजमहल और उसके आसपास बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं की बढ़ती गतिविधियों पर सख्ती जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार घुसपैठ को खत्म कर झारखंड को सुरक्षित बनाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भाजपा शासित राज्यों में न तो कोई घुसपैठ कर सकता है, न गौहत्या, और न ही बेटियों की इज्जत पर हाथ डालने की हिम्मत करता है।

योगी ने अयोध्या के राम मंदिर और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा ने वर्षों पुराने हिंदू आस्थाओं के केंद्रों को भव्य रूप दिया है। उन्होंने कहा, “500 साल बाद अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो रहा है। भाजपा सरकारें धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए विकास की नई कहानी लिख रही हैं।”योगी ने जनता से भाजपा उम्मीदवार अनंत कुमार ओझा को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।

उन्होंने कहा, 23 नवंबर को ईवीएम खुलने के बाद झारखंड में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी, जो राज्य को विकास, सुरक्षा और समृद्धि के रास्ते पर ले जाएगी।

Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष, 15 दिन...

पितृपक्ष 2026 की शुरुआत 26 सितंबर से होगी और 10 अक्टूबर को सर्वपितृमोक्ष अमावस्या के साथ समापन होगा। जानें श्राद्ध की पूरी तिथि।Pitru Paksha...

Private Universities: सुप्रीम कोर्ट ने मांगा 5 साल का हिसाब, झारखंड...

 सुप्रीम कोर्ट ने निजी विश्वविद्यालयों से पिछले पांच साल के एडमिशन, फीस, वेतन और वित्तीय ऑडिट का ब्योरा मांगा है। झारखंड में 19 विश्वविद्यालयों...

Jharkhand DGP: तदाशा मिश्रा की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई,...

 झारखंड DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सरकार ने नियम 5 में संशोधन और नियुक्ति प्रक्रिया का पक्ष...