झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी से गरमाई राजनीति, कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने

रांची: झारखंड के जामताड़ा में उलेमाओं के एक जलसे के दौरान राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर की गई टिप्पणी के बाद राज्य की राजनीति गर्मा गई है। कांग्रेस ने उनके बयान का समर्थन किया है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

झारखंड बीजेपी के प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह ने कहा कि पूरे देश में सनातन धर्मावलंबियों की पहली पसंद योगी आदित्यनाथ हैं, और उनके खिलाफ इस तरह की टिप्पणी डॉ. इरफान अंसारी को महंगी पड़ेगी। वहीं, झारखंड कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने मंत्री के बयान को सही ठहराते हुए कहा कि अगर बीजेपी में हिम्मत है, तो वह योगी आदित्यनाथ को नसीहत दे।

दरअसल, जामताड़ा के नारायणपुर में 20 फरवरी को आयोजित उलेमाओं के जलसे में मंत्री इरफान अंसारी ने यूपी विधानसभा में योगी आदित्यनाथ द्वारा उर्दू भाषा पर की गई टिप्पणी को लेकर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने योगी आदित्यनाथ को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें भाषा और संस्कृति का सम्मान करना चाहिए। मंत्री ने कहा कि उर्दू किसी जाति विशेष की भाषा नहीं है, बल्कि यह समाज को जोड़ने का काम करती है, और इसका अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बयान के बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है।

 

 

US News: दो बार lethal injection देने के बाद भी नहीं...

अमेरिका के टेनेसी में क्रिस्टा पाइक को दो बार lethal injection दिया गया, लेकिन उनकी मौत नहीं हुई। घटना के बाद गवर्नर बिल ली...

NEET PG 2026: देश में 63,177 PG मेडिकल सीटें, एक साल...

NEET PG 2026-27 के लिए नई PG मेडिकल सीट मैट्रिक्स जारी हुई है। देश में कुल 63,177 सीटें हैं, जिनमें MD-MS की 58,098 सीटें...

Jharkhand News: 9 अक्टूबर को परीक्षा और खेल प्रतियोगिता आमने-सामने, 10वीं...

झारखंड में 9 अक्टूबर को 10वीं की सामाजिक विज्ञान परीक्षा और खेलो झारखंड की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एक ही दिन है। छात्र खिलाड़ियों के...