प्रत्याशी राकेश रौशन ने कहा- तिरहुत में माता सीता का आशीर्वाद मेरे साथ

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी में सोमवार को तिरहुत स्नातक विधान परिषद निर्दलीय प्रत्याशी राकेश रौशन का उनके समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। हाल ही में लोजपा से त्यागपत्र देकर राकेश रौशन ने स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि स्नातक चुनाव संविधान के अनुसार स्वतंत्र होता है और इसे पार्टी राजनीति से मुक्त रखना चाहिए।

उन्होंने जनता से अपील की कि मैं आपका बेटा हूं और आपके प्यार और आशीर्वाद के बल पर यह चुनाव लड़ रहा हूं। मेरा उद्देश्य तिरहुत और सीतामढ़ी का विकास करना है, न कि किसी पार्टी का हित साधना। स्नातक चुनाव संविधाननुसार किसी पार्टी के प्रतीक चिन्ह पर नहीं होता है। पार्टी समर्थित उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारना संविधान की मूल सोच के खिलाफ है।राकेश रौशन ने विश्वास दिलाया कि अगर उन्हें जनता का समर्थन मिला, तो वे सीतामढ़ी के हर क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहेंगे और इसे एक आदर्श स्थान बनाएंगे।

यह भी पढ़े : ‘NDA के साथ है तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद’

यह भी देखें :

अमित कुमार की रिपोर्ट

Bihar Panchayat Training: पंचायतों में कामकाज होगा और बेहतर? बिहार में...

Bihar Panchayat Training: गांवों का विकास केवल सड़क, नाली, भवन और दूसरी योजनाओं के निर्माण तक सीमित नहीं है। विकास को सही दिशा तब...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में बदलेंगे कारोबार और भवन...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में व्यापार करना आसान बनाने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल करने की दिशा में चल रहे सुधारों की...

Jamshedpur Kashi White Flowers: जमशेदपुर में कश्मीर जैसी दिख रही धरती,...

Jamshedpur Kashi White Flowers: पूर्वी सिंहभूम जिले में इन दिनों प्रकृति का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों...