तिरहुत स्नातक उपचुनाव : कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहा है मतदान

मुजफ्फरपुर : बिहार विधान परिषद (MLC) के तिरहुत स्नातक उपचुनाव-2024 ‌के लिए आज यानी पांच दिसंबर की सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया है जो शाम चार बजे तक होगा। इस उपचुनाव में कुल 18 उम्मीदवार खड़े हैं। तिरहुत प्रक्षेत्र के मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर जिला के 197 पोलिंग बूथ पर कुल एक लाख 54 हजार वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग शाम चार बजे तक करेंगे।‌‌ मुजफ्फरपुर जिला में 67,000 वोटर है। एमआईटी मुजफ्फरपुर में मतों की गिनती नौ दिसंबर को की जाएगी।

इस तिरहुत स्नातक उपचुनाव में शांतिपूर्ण मतदान के लिए 100 पुलिस पदाधिकारी और 450 पुलिसकर्मी की तैनाती की गई है। प्रत्येक 10 बूथ पर क्यूआरटी की तैनाती की गई है। तिरहुत स्नातक उपचुनाव के भगवानपुर स्थित बिजली कार्यालय पर तीन बूथ है। जहां 2107 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट के अलावे पुलिस अधिकारियों की टीम लगातार मतदान केंद्रों पर भ्रमण कर स्थितियों का जाएजा ले रहे हैं। इस अवसर पर डीएसपी टाउन-2 विनीता सिन्हा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि तिरहुत स्नातक उपचुनाव के मतदान केंद्रों पर बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं प्राप्त है, शाम चार बजे तक मतदान संपन्न कराया जाएगा।

यह भी पढ़े : तिरहुत स्नातक उपचुनाव : JDU-RJD के बीच है मुख्य मुकाबला

यह भी देखें :

https://youtu.be/Fccsn4Loe3U?si=zgMQVH6s8HVxma9R

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Bihar Panchayat Training: पंचायतों में कामकाज होगा और बेहतर? बिहार में...

Bihar Panchayat Training: गांवों का विकास केवल सड़क, नाली, भवन और दूसरी योजनाओं के निर्माण तक सीमित नहीं है। विकास को सही दिशा तब...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में बदलेंगे कारोबार और भवन...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में व्यापार करना आसान बनाने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल करने की दिशा में चल रहे सुधारों की...

Jamshedpur Kashi White Flowers: जमशेदपुर में कश्मीर जैसी दिख रही धरती,...

Jamshedpur Kashi White Flowers: पूर्वी सिंहभूम जिले में इन दिनों प्रकृति का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों...