Patna से निकल कर लालू सीधे गिरे बालू में, पढ़ें…

Patna: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आज चुनाव प्रचार खत्म हो जायेगा। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा से नाराज चल रहे हैं। राजद ने कहा कि नीतीश कुमार झारखंड विधानसभा चुनाव में 11 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन भाजपा ने उन्हें दो सीट ही दिया जिसकी वजह से नीतीश कुमार नाराज हैं और यही वजह है कि वे अपने उम्मीदवार के चुनाव प्रचार में भी झारखंड नहीं गए।

राजद के आरोपों पर अब जदयू ने जवाब दिया है और जदयू ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। हमने कहा था कि तेजस्वी ने लालू जी को नजरबन्द कर दिया है तो वे हड़बड़ी में लालू जी को घर से निकाले कि चलिए पापा और पटना से निकल कर सीधे बालू में जा कर गिरे कोडरमा में। वे बिहार विधानसभा उपचुनाव में प्रचार करने ने रोशन मांझी और जगदानंद सिंह के बेटे के लिए नहीं गए लेकिन बालू पर जरूर पहुंच गए।

पटना से निकले बालू में गिरे

जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने नीतीश कुमार के नाराज होने के विपक्ष के बयान पर कहा कि सही बोले हैं, नीतीश कुमार नाराज हैं इसलिए केंद्र में मंत्री बने हैं, नीतीश कुमार नाराज हैं इसलिए दो सीट मिला है। झारखंड में हमें दो सीट हमारे नेता की सहमति मिली थी न या जबरदस्ती कोई दे दिया। हमने कहा था कि लालू यादव को नजरबन्द कर दिया है तो आनन फानन में तेजस्वी ने उन्हें घर से निकाला कि चलिए पापा।

लालू जी पटना से निकले भी तो सीधे बालू में जा कर गिरे। वे रौशन मांझी, जादानन्द सिंह के बेटे के चुनाव प्रचार में नहीं गए। बिहार में उप चुनाव था, सरकारी कामकाज था, सीएम अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे थे इसलिए नहीं गए। नीतीश कुमार ने जिन्हे जिम्मेदारी दी वे सारे लोग गए ही थे।

बैठे बैठे करती हैं ट्वीट, जनता ने कर दिया क्विट

राजधानी पटना के एनएमसीएच में एक मरीज का आंख गायब होने के मामले में राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी एवं सारण लोकसभा क्षेत्र से राजद की पूर्व उम्मीदवार रोहिणी आचार्य के ट्वीट मामले में नीरज कुमार ने कहा कि उनके लिए हम सक्षम नहीं हैं उनके लिए दीपा मांझी सही है। वही सही से जवाब दे सकती है। वे खुद एनआरआई हैं और बिहार की बात करती हैं। उनके निर्वाचन क्षेत्र में सोनपुर मेला चल रहा है, बहुत कुछ अच्छा होता है नजर नहीं आती हैं और सिंगापूर में बैठ कर ट्वीट करती हैं। बिहार से उन्हें क्या लेना देना है। बैठे बैठे ट्वीट करती हैं तब तो जनता ने उन्हें क्विट कर दिया।

लालू राज में कोई आता था क्या?

वहीं गांधी मैदान में फिल्म पुष्पा2 के ट्रेलर लांच में पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज मामले में विपक्ष के कुव्यवस्था के आरोप पर उन्होंने कहा कि साऊथ का हीरो बिहार आ रहा है। उनके राज में कोई आता था? सब को पता है और याद भी है कि उनके राज में सिने जगत की हीरोइनों के साथ क्या किया जाता था बुलाकर। मुंबई में भीड़ काफी है तो उन्होंने सोचा कि पटना में भी मरीन ड्राइव हैं तो आ गए घूमने। और कल के आयोजन के लिए आयोजक ने जो भी मांगा उसे पूरा किया गया।

यह भी पढ़ें-  TRE 3 पेपर लीक मामले में EOU ने जमा किया चार्जशीट, TRE 2 में भी…

https://youtube.com/22scope

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Patna Patna Patna Patna Patna Patna Patna Patna

Patna

Saffrn

Trending News

बिहार MLC चुनाव : JDU के बाद BJP ने जारी की...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने...

बिहार MLC चुनाव : JDU ने जारी की अपने उम्मीदवार की...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के...

मुख्यमंत्री ने कहा- लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति की लड़ाई...

पटना : संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर आज गांधी मैदान के दक्षिण-पश्चिम छोर पर स्थापित महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी एवं संपूर्ण क्रांति के...

बक्सर में नए ROB पर संकट, इटाढ़ी पुल का हिस्सा टूटा,...

बक्सर : बक्सर में हाल ही में शुरू हुए इटाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज (ROB) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। करोड़ों रुपए की लागत...

हथियार के साथ फोटो व Video पोस्ट कर इलाके में दहशत...

गयाजी : सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले तीन युवकों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img