सुदेश महतो ने परिवार संग किया मतदान, युवाओं को दी मतदान की प्रेरणा

सिल्ली:  विधानसभा क्षेत्र में आज लोकतंत्र के महापर्व के तहत मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। सिल्ली के राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय लगाम बूथ पर आज एआईएसएस प्रमुख सुदेश महतो ने अपने परिवार के साथ पहुंचकर मतदान किया। उनकी पत्नी और माता जी भी इस महत्वपूर्ण मौके पर उनके साथ थीं।

सुदेश महतो ने एक आम नागरिक की तरह कतार में खड़े होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और अन्य मतदाताओं को भी अपने कर्तव्यों का पालन करने का संदेश दिया। मतदान के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “इस बार शुरुआती घंटों में ही मतदान का प्रतिशत काफी उत्साहजनक है। लोग अपने काम-काज छोड़कर, यहां तक कि विदेशों से भी लौटकर मतदान करने आ रहे हैं।”

उन्होंने साउथ अफ्रीका से सिर्फ मतदान के लिए लौटे एक मतदाता का जिक्र करते हुए कहा, “यह बताता है कि हमारे मताधिकार का कितना मूल्य है।”

सुदेश महतो ने विशेष रूप से युवाओं की सराहना की और कहा, “इस बार युवाओं में गजब का जोश है। वे लोकतंत्र को मजबूती देने के लिए बड़ी संख्या में आगे आ रहे हैं। जिन मुद्दों ने उन्हें पिछले पांच सालों में प्रभावित किया, वे अब अपने मत से जवाब दे रहे हैं।”

उन्होंने सिल्ली के सभी 3,800 मतदाताओं से अपील की कि वे अपने घरों से बाहर निकलें और लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना योगदान दें।

सिल्ली में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से जारी है और शुरुआती आंकड़े बेहतर मतदान प्रतिशत का संकेत दे रहे हैं।

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...