Advertisment

वीमेंस एशिया हॉकी फाइनल से पहले मनसुख मांडविया व सम्राट ने हरि विष्णु में माथा टेका

गया : राजगीर के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में बुधवार की शाम वीमेंस एशिया हॉकी फाइनल से पहले केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भगवान श्री हरि विष्णु के चरणों में माथा टेका। उन्होंने तुलसी अर्चना कर भारत के विजयी होने की प्रार्थना की। इसके बाद दोनों ने फल्गु नदी पर बने रबर डैम का भी दूर से निरीक्षण किया। बता दें कि आज भारतीय महिला हॉकी टीम का सामना चीन की महिला टीम से होने वाला है।

केंद्रीय खेल मंत्री ने कहा कि खेलों में हार-जीत से ज्यादा खेल भावना अहम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना है कि जब भारत 2047 में अपनी आजादी के शताब्दी वर्ष का जश्न मना रहा होगा। तब देश खेल जगत में दुनिया के टॉप-5 देशों में शामिल हो। इसके लिए खेलो इंडिया प्रोजेक्ट के तहत जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों को पहचान कर उन्हें विश्वस्तरीय कोचिंग दी जा रही है। बिहार को खेल के लिए आवंटित बजट और परियोजनाओं की समय सीमा के बारे में पूछा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। सवाल सुनकर वह चुपचाप आगे बढ़ गए। खेल मंत्री की यह चुप्पी कई सवाल खड़े कर गई।

Gaya BJP 1 22Scope News

यह भी देखें :

वहीं बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बोधगया के विकास को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर परियोजना का काम शुरू कर दिया है। टेंडर निकाल दिए गए हैं और डीपीआर तैयार कर केंद्र को भेजी जाएगी। यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता में है। इसे काशी कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।

यह भी पढ़े : Breaking : धमाकेदार जीत के साथ ‘बिहार वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी’ के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम

आशीष कुमार की रिपोर्ट

BSL Contract Workers PPE: संविदा कर्मियों की सुरक्षा को लेकर BSL...

BSL Contract Workers PPE: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए वर्कप्लेस पर सुरक्षा के उपायों को और...

Ranchi Drug Awareness Program: रांची में नशे के खिलाफ बड़ा जागरूकता...

Ranchi Drug Awareness Program: रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ की ओर से विवेकानंद विद्यामंदिर, सेक्टर-2, धुर्वा में “Say No to Drugs and Yes to...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले में ED का बड़ा...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनबाद के कोयला व्यापारी एलबी सिंह से जुड़े लोगों...