Gandey Assembly Seat : 5 बजे तक इतना प्रतिशत हुआ मतदान, मुनिया पर भारी पड़ेगी कल्पना या फिर…

Gandey Assembly Seat 

Giridih : झारखण्ड विधानसभा चुनाव में दूसरे फेज का मतदान थम चुका है। दूसरे फेज में झारखंड की 38 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा था। शाम 5 बजे तक का वोटिंग टर्नआउट जारी कर दिया गया है। 38 सीटो पर कुल 67.59% मतदान हुआ है। इसमें गांडेय विधानसभा सीट पर शाम 5 बजे तक 72.83 % मतदान पूरा हो चुका है।

बताते चलें कि विधानसभा चुनाव में झारखंड की 38 सीटों पर शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा महेशपुर विधानसभा सीट में 79.40% मतदान हो हुआ है वहीं सबसे कम बोकारो विधानसभा सीट में 50.52% लोगों ने मतदान किया।

Gandey Assembly Seat : बीजेपी की मुनिया देवी और जेएमएम की कल्पना सोरेन में है मुकाबला

गांडेय विधानसभा सीट (Gandey Assembly Seat) पर मुख्य रूप से एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार मुनिया देवी और इंडिया ब्लॉक की ओर से जेएमएम उम्मीदवार कल्पना सोरेन के बीच मुकाबला हो रहा है। इस सीट पर 2019 के विधानसभा चुनाव में सरफराज अहमद ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार जय प्रकाश वर्मा को हराया था।

हालांकि इस साल लोकसभा चुनाव के दौरान इस सीट पर उपचुनाव हुआ था। इसमें कल्पना सोरेन ने बीजेपी उम्मीदवार दिलीप वर्मा को हराया था। वहीं इस बार विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कल्पना सोरेन के खिलाफ मुनिया देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Prashant Kishor News: जेपी आंदोलन का जिक्र कर प्रशांत किशोर ने...

Prashant Kishor News, सहरसा: जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शिक्षा में सुधार, पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दों पर चल रहे आंदोलन...

Bihar Education Schemes: बिहार के सरकारी स्कूलों को मिलेगी नई सुविधा?...

Bihar Education Schemes, पटना: बिहार में शिक्षा विभाग से जुड़ी लंबित योजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए विभाग ने सख्त रुख अपनाया...

Anant Singh Neeraj Kumar Clash: अनंत सिंह की ‘पुदीना पॉलिटिक्स’ से...

Anant Singh Neeraj Kumar Clash, पटना: बिहार की राजनीति में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव अब अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच...