शर्मनाक ! शख्स ने क्रूरता की सारी हदे कर दी पार, आदिवासी महिला को जबरन खिलाया मल और फिर…

Ranchi Desk : ओड़िशा से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही है जहां क्रूरता की सारी हदे पार कर दी गई। मामला बेलांगीर जिले की बताई जा रही है जहां एक आदिवासी महिल के साथ मारपीट की गई और उसे जबरन मानव मल खिलाया गया। इस घटना ने इंसानियत को अंदर से झकझोरकर रख दिया है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh Accident : भीषण सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत, सीएम हेमंत ने जताया दुख… 

शर्मनाक : घटना के बाद आरोपी फरार

इस क्रूरता की हद पार कर देने वाली घटना के बाद इलाके में गहमागहमी की स्थिति बन गई है। घटना के बाद वहां के आदिवासी समाज में रोष का माहौल है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस रेस हो गई पर घटना का मुख्य आरोपी इलाके से फरार बताया जा रहा है। वहीं मामले पर बीजद के सांसद निरंजन बिसी ने घटना को बहुत शर्मनाक बताया है और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि घटना के बाद भी अबतक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : आईआईटी (आईएसएम) धनबाद ने sentra.world के साथ किया समझौता 

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी व्यक्ति ट्रैक्टर लेकर खेत जा रहा था। इसी दौरान व्यक्ति ने पीड़ित महिला के खेत से वाहन लेकर जाने लगा। इसी बात को लेकर महिला ने शख्स को टोका और कहा कि ट्रैक्टर से फसल को नुकसान हो रहा है। इसी बात पर आरोपी शख्स बिफर गया और महिला के साथ मारपीट करने लगा। मारपीट के दौरान शख्स ने महिला को जबरन मानव मल भी खिलाया। घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

Shravani Mela Special Train: रांची से भागलपुर के लिए चलेगी मेला...

श्रावणी मेला 2026 के दौरान रांची से भागलपुर के बीच मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद बाबाधाम...

Delhi Travel Crisis: रांची से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की बढ़ी...

 रांची से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस, गरीब रथ और स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग से यात्री परेशान हैं। राजधानी एक्सप्रेस को...

Jharkhand Monsoon Update: मानसून की एंट्री के दूसरे दिन झारखंड में...

 झारखंड में मानसून के प्रवेश के दूसरे दिन 14 जिलों में भारी बारिश हुई। ठनका गिरने से 7 लोगों की मौत हुई। 19 जून...