अवैध संबंध में बाधक बना पति तो जबरन जहर पिलाकर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

नालंदा : नालंदा जिला के नूरसराय थाना क्षेत्र के खरजम्मा गांव में ससुराल आए एक युवक को ससुराल वालों ने जबरन जहर पिलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। युवक के घरवालों का आरोप है कि उसकी पत्नी का बहनोई से अवैध संबंध था। जिसका वह बार-बार विरोध करता था इसी कारण उसे बहला फुसलाकर बुलाने के बाद हत्या की गई। मृतक पटना जिले के अथमलगोला थाना क्षेत्र के फूलपुर निवासी स्व शैलेंद्र यादव का 20 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार है।

मृतक के चाचा हिमांशु कुमार ने बताया कि दो साल पहले उसका जबरन पकड़ौआ विवाह करवाया गया था। शादी के बाद भी उसकी पत्नी अक्सर मायके में ही रहा करती थी। पांच महीने पहले वह सूरत से कमा कर घर लौटा था। इसके बाद जब जब वह पत्नी को ससुराल जाने की बात कहता था तो वह कोई ना कोई बहाना बना देती थी। सोमवार की शाम पत्नी ने उसे फोन कर बुलाया जब वह ससुराल पहुंचा तो पत्नी को बहनोई के बाहों में देख लिया। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। थोड़ी देर बाद वह घर बाहर जाकर मोबाइल से पूरी घटना की जानकारी मां और बहन को दे रहा था।

यह भी देखें :

आपको बता दें कि इसी बीच पत्नी, उसका बहनोई व ससुराल के अन्य लोगों ने उसे पकड़ कर मारपीट करते हुए जबरन जहर पिला दिया। इसके बाद उसे कमरे में तड़पता हुआ छोड़कर सभी घर से फरार हो गए। किसी तरह उसने जहर पिलाने की बात हम लोगों को बताइए जिसके बाद हमलोग उसके ससुराल पहुंचे तो तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मृतक के परिवार वाले जहर देकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़े : नालंदा के मेहुदीनगर गांव में पेयजल के लिए हाहाकार 

राजा कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Weather Update: रांची में सुबह छाया रहेगा कोहरा, 13 अक्टूबर...

 झारखंड में अगले पांच दिनों तक सुबह कोहरा और आंशिक बादल छाये रहने का अनुमान है। 12 से 14 अक्टूबर के बीच कई जिलों...

Ranchi Crime News: करमटोली चौक पर 12वीं की छात्रा से छेड़खानी,...

 रांची के करमटोली चौक से जेल मोड़ के बीच 12वीं की नाबालिग छात्रा से छेड़खानी और जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश का आरोप...

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...