Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रभारी जिलाधिकारी ने GMCH अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मरीजों व एटेंडेंट से लिया फीडबैक

बेतिया : बेतिया प्रभारी जिलाधिकारी सुमित कुमार ने आज यानी गुरुवार को जीएमसीएच अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में चिकित्सकों, नर्सेंज एवं अन्य कर्मियों की उपस्थिति की जांच की गई। साथ ही ओपीडी/आईपीडी में उपस्थित मरीजों एवं उनके एटेंडेंट से जीएमसीएच द्वारा दी जा रही सुविधाओं एवं इलाज को लेकर फीडबैक लिया गया। इसके साथ ही दवा की उपलब्धता की स्थिति और पैथोलॉजिकल सेवाओं की सुविधा सहित अन्य बिन्दुओं की विस्तृत जांच की गई।

जांच के क्रम में यह पाया गया कि डॉक्टरों द्वारा जीएमसीएच के मरीजों को कुछ दवा बाहर से क्रय करने हेतु स्लीप दिया जा रहा है। इसको लेकर भी अधीक्षक जीएमसीएच को पारदर्शिता बनाये रखने हेतु सिस्टम विकसित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। प्रभारी जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जीएमसीएच का संचालन स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करते हुए किया जाए। मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा के साथ ही सरकार द्वारा देय अन्य सभी सुविधाएं उन्हें ससमय मुहैया कराई जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि मरीजों के समुचित इलाज एवं उनके देखभाल में किसी भी तरह की लापरवाही, शिथिलता एवं कोताही नहीं बरती जाए। ऐसा करने वाले डॉक्टरों, नर्सेज एवं अन्य कर्मियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा एक मरीज बनकर बिल्कुल ही प्रारंभ से सभी व्यवस्थाओं को बारीकी से एक-एक स्टेप को देखा गया तथा कमी पाए जाने पर सुधारात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया गया। वार्डों के निरीक्षण के क्रम में मरीज के साथ अटेंडेंट या परिजन के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता हेतु ससमय इंडेंट करने का निर्देश दिया गया। साथ ही जो दवाई एक्सपायर होने वाली हो उसे पहले खपत करने का निर्देश दिया गया।

यह भी देखें :

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि मरीज के परिजन कई बार जानकारी के अभाव में इधर से उधर भटकते रहते हैं और कई बार ससमय इलाज के अभाव में मरीज की स्थिति नाजुक हो जाती है। इसलिए बेहतर सुविधा से युक्त हेल्प डेस्क अधिष्ठापित कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही जगह जगह पर स्टैंडी के माध्यम से आवश्यक जानकारी यथा कौन सा वार्ड किधर है, किन डॉक्टरो की ड्यूटी है इत्यादि प्रदर्शित कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि जीएमसीएच में डॉक्टरों, नर्सेज एवं अन्य कर्मियों की रोस्टरवाइज उपस्थिति हर हाल में होनी चाहिए। अनाधिकृत रूप से कोई भी डॉक्टर, नर्सेंज एवं अन्य कर्मी अनुपस्थित नहीं रहने चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि जीएमसीएच के मेडिकल वेस्ट का प्रॉपर तरीके से निस्तारण करने की व्यवस्था की जाए।

यह भी पढ़े : बेतिया में मंत्री जनक राम ने कहा- बच्चों के भविष्य को संवारना हम सभी का काम

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

पटना में बरिस्ता और स्टारबक्स के आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की...

 पटना में खाद्य संरक्षा इकाई ने बरिस्ता और Starbucks समेत कई प्रतिष्ठानों की जांच की। 15,525 रुपये के अनुपयुक्त खाद्य पदार्थ नष्ट कराए गए...

पटना में राज्य स्तरीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू, पांच प्रमंडलों की...

 पटना के पाटलिपुत्र इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय विद्यालय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। अंडर-14, 17 और 19 वर्ग में खिलाड़ी हिस्सा ले रही...

बिहार में 25 जनवरी से शुरू होगी जनगणना, 10 जनवरी से...

बिहार में जनगणना 2027 की शुरुआत 25 जनवरी से होगी। 28 फरवरी तक घर-घर सर्वे होगा। नागरिक 10 से 24 जनवरी तक स्व-जनगणना के...