इस देश के Prime Minister के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट, अमेरिका ने…

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। आईसीसी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ ही देश के रक्षा मंत्री योव गैलेंट के खिलाफ भी गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इतना ही नहीं आईसीसी ने हमास के विरुद्ध भी सख्ती दिखाई है और हमास के शीर्ष नेता मोहम्मद दियाब इब्राहिम अल-मसरी के खिलाफ भी गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

इजरायल के प्रधानमंत्री पर हत्या, उत्पीड़न और आमनवीय कृत्यों का आरोप लगा है। मामले में अंतरराष्ट्रीय कोर्ट ने कहा है कि इजरायल ने गाजा में चिकित्सा जैसी आवश्यक आपूर्ति को प्रतिबंधित कर दिया जिससे बच्चों और निर्दोष लोगों की मौत हुई और कई लोगों को संकट का भी सामना करना पड़ा है।

आईसीसी के फैसले का विरोध

अंतरराष्ट्रीय आपराधिक कोर्ट के द्वारा इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री योव गैलेंट के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट का इजरायल ने विरोध किया है। इजरायल ने इसे यहूदी विरोधी निर्णय बताया है वहीं अमेरिका ने भी इस विरोध किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि इजरायल ने हमास के हमलों के विरुद्ध खुद का बचाव किया है। यह इजरायल का अधिकार है कि वह अपने देश के ऊपर हो रहे हमलों से खुद का बचाव करे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    CM Nitish आज राज्य में करेंगे सौगातों की बौछाड़, करेंगे…
Prime Minister Prime Minister Prime Minister

Prime Minister

Bokaro Chas Telidih Road Accident: कोयला लदे हाईवा की चपेट में...

Bokaro Chas Telidih Road Accident: चास-तेलीडीह फोरलेन पर कोयला लदे हाईवा की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत...

Bihar Flood: नेपाल में जलप्रलय के बाद बिहार Alert, CM सम्राट...

 नेपाल में सैलाब के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा है। CM सम्राट चौधरी ने सीमावर्ती इलाकों का एरियल सर्वे कर राहत-बचाव तैयारियों...

Bihar Police: जिसे पढ़ाया-लिखाया, नौकरी लगते ही उसी पति को छोड़...

 बिहार के रोहतास में पति ने महिला पुलिसकर्मी पर नौकरी लगने के बाद कथित प्रेमी संग घर से जाने का आरोप लगाया है। पुलिस...