Bihar BJP कोर कमिटी की बैठक संपन्न, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा…

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के आवास पर बिहार भाजपा के नेताओं की बैठक की गई। बैठक में केंद्रीय मंत्री के साथ ही बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी, मंत्री मंगल पांडेय, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानन्द राय, सांसद संजय जायसवाल समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए।

बैठक की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सोशल मीडिया पर लिखा कि आज दिल्ली स्थित हमारे आवास पर पार्टी की कोर कमिटी की छोटी टोली की बैठक आयोजित की गई। इसमें संगठन के भविष्य की योजनाओं और कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के बाद बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि अगले 6 महीने का लक्ष्य बना कर कैसे काम किया जाये इसको लेकर चर्चा हुई है। अगले 15 दिन के बाद एक बड़ी कोर ग्रुप की बैठक होगी जिसमें हम लोग आगे की योजना पर मुहर लगाएंगे।

14 जनवरी को मकर संक्रांति बाद पांचों दलों के नेता जिला स्तर पर समन्वय बैठक करेंगे। पूर्व प्रदेश अध्यक्षों की कमिटी बनी है जिसमें राधा मोहन सिंह, गोपाल नारायण सिंह, नन्द किशोर यादव, नित्यानंद राय, मंगल पांडेय रहेंगे। वहीं उन्होंने बिहार की चार सीटों पर उप चुनाव को लेकर कहा कि पहले एक सीट एनडीए और तीन सीट इंडिया गठबंधन के पास था लेकिन उप चुनाव में चारों सीट हमारे पास रहेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   दिल्ली में BJP की 2 बैठक, विपक्ष ने कहा ‘डर गए हैं नेता’

Bihar BJP Bihar BJP Bihar BJP

Bihar BJP

Jharkhand Weather Update: रांची में सुबह छाया रहेगा कोहरा, 13 अक्टूबर...

 झारखंड में अगले पांच दिनों तक सुबह कोहरा और आंशिक बादल छाये रहने का अनुमान है। 12 से 14 अक्टूबर के बीच कई जिलों...

Ranchi Crime News: करमटोली चौक पर 12वीं की छात्रा से छेड़खानी,...

 रांची के करमटोली चौक से जेल मोड़ के बीच 12वीं की नाबालिग छात्रा से छेड़खानी और जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश का आरोप...

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...