दिल्ली में आज से शुरू होगी भाजपा कोर कमिटी की बैठक

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज यानी 22 दिसंबर से भाजपा कोर कमिटी की बैठक शुरू होने वाली है। बिहार से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल इस बैठक में भाग लेने के लिए कल यानी 21 दिसंबर को दिल्ली पहुंच गए थे। बैठक से पहले कल गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के आवास पर बैठक का एजेंडा तय किया गया। इस बैठक में 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी, एनडीए गठबंधन और पशुपति पारस की भूमिका पर चर्चा होगी।

बिहार बीजेपी कोर कमेटी के 31 सदस्य बैठक में होंगे शामिल

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने के लिए भाजपा ने दिल्ली में अपनी कोर कमिटी की बैठक बुलाई है। दो दिनों तक चलने वाली बैठक में पार्टी के सभी 31 कोर कमिटी सदस्य शामिल होंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य चुनाव की तैयारी और विपक्षी दलों का मुकाबला करने की रणनीति बनाना है। एनडीए गठबंधन में पशुपति पारस की भूमिका पर भी विचार-विमर्श होगा। साथ ही, पार्टी के संगठनात्मक चुनावों पर भी चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़े : Breaking : बिहार बीजेपी के दिल्ली में आज कोर कमेटी की बैठक

यह भी देखें : 

विवेक रंजन की रिपोर्ट

 

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: साहू होटल का खाद्य लाइसेंस...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: बिहार के वैशाली जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।...

Jio IPO Subscription 2026: रिटेल निवेशकों का कोटा भी फुल, 40...

Jio IPO Subscription 2026: देश के सबसे बड़े आईपीओ में शामिल जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के IPO को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली...

Bihar MLC Election 2026: 8 सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, शुक्रवार...

Bihar MLC Election 2026: विधान परिषद की आठ स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव प्रचार बुधवार शाम समाप्त हो गया। अब शुक्रवार...