गढ़वा में मोबाइल दुकान में चोरी का खुलासा, 16 लाख रुपये के मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार

गढ़वा. पुलिस ने मझिआंव स्थित मां वैष्णवी मोबाइल दुकान में 13 नवंबर को हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। इस दौरान पुलिस ने 16 लाख रुपये मूल्य के 100 मोबाइल फोन बरामद किये हैं। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार है।

गढ़वा में मोबाइल दुकान में चोरी का खुलासा

गढ़वा के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि मझिआंव बाजार की मां वैष्णवी मोबाइल दुकान में वेंटिलेटर तोड़कर 105 स्मार्टफोन चोरी कर लिए गये थे। इस मामले में सुमित कुमार के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

पुलिस ने तकनीकी सेल की मदद से छापेमारी अभियान चलाया। पहली सफलता भगोडीह गांव से मिली, जहां कृष्णा कुमार चौधरी के घर से एक विवो कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में कृष्णा ने खुलासा किया कि चोरी की घटना को उसका साला मुकेश कुमार (मैराल थाना क्षेत्र के सोहबरिया गांव) और गढ़वा थाना क्षेत्र के डटमा निवासी बसंत चौधरी ने अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस ने मुकेश भी गिरफ्तार कर लिया। हालांकि घटना में शामिल बसंत चौधरी अभी फरार है।

Bihar Government Scheme: हर महीने का अंतिम रविवार बनेगा खास! बिहार...

Bihar Government Scheme: बिहार में ग्रामीण विकास और पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी...

Bihar Police Social Media Action: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाना पड़ेगा...

Bihar Police Social Media Action: बिहार पुलिस ने सोशल मीडिया पर कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले आपत्तिजनक और भ्रामक कंटेंट के खिलाफ एक व्यापक...

PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह मामले में नया...

पटना: PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह से जुड़े मामले में एक नई बात सामने आई है। उन्हें सुरक्षा देने वाले सरकारी...