BJP नेता विनोद तावड़े ने कांग्रेस के नेताओं को भेजा नोटिस, कहा ‘माफ़ी मांगें या फिर…’

नई दिल्ली: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले भाजपा नेता विनोद तावड़े पर पैसे बांटने का आरोप पर अब भाजपा नेता ने आक्रामक रूप अख्तियार किया है। भाजपा नेता विनोद तावड़े ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सुप्रिया सीनेट को नोटिस भेजा है। विनोद तावड़े ने अपने नोटिस के माध्यम से कांग्रेस नेताओं को माफ़ी मांगने के लिए कहा है साथ ही चेताया है कि अगर माफ़ी नहीं मांगी तो फिर एक सौ करोड़ रूपये का मानहानि का मामला दर्ज करवाएंगे।

भाजपा नेता ने कहा कि वह एक सामान्य परिवार से आते हैं। विपक्षी नेताओं ने पैसे बांटने का झूठा आरोप लगा कर उनके और उनके पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की है। मामले में विनोद तावड़े के वकील ने कहा कि सभी नेताओं को नोटिस भेज दिया गया है, अगर ये सभी नेताओं ने माफ़ी नहीं मांगी तो उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया जायेगा।

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के ठीक एक दिन पहले मुंबई के नालासोपाड़ा क्षेत्र में एक होटल में भाजपा नेता विनोद तावड़े को विपक्षी दलों ने घेर लिया और हंगामा करते हुए पैसे बाँटने का आरोप लगाया था।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Gautam Adani को अविलंब किया जाये गिरफ्तार, कांग्रेस ने कहा ‘देश हुआ शर्मसार’

BJP BJP BJP

BJP

Jharkhand High Court Calendar 2027: झारखंड हाईकोर्ट का 2027 कैलेंडर जारी,...

Jharkhand High Court Calendar 2027: अदालतों में कामकाज की तारीखें और छुट्टियां पहले से तय होना न्यायिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण होता है। इसी...

Lt Col Jai Prakash Bhagirathi Peak: कोडरमा के जय प्रकाश ने...

Lt Col Jai Prakash Bhagirathi Peak, कोडरमा: जब रास्ते में बर्फ की मोटी परत हो, सामने खड़ी चट्टानें हों और हर कदम पर मौसम...

Jamshedpur Flood Alert: स्वर्णरेखा-खरकई डेंजर लेवल से ऊपर, 500 से ज्यादा...

Jamshedpur Flood Alert: रात के अंधेरे में जब घरों में पानी घुसना शुरू हुआ तो कई परिवारों के सामने सामान बचाने से ज्यादा चिंता...