अहमदाबाद प्लेन हादसा : कांग्रेस का आरोप, कहा- BJP के नेता मृतकों के श्रद्धांजलि में हंसते हुए दिखे

गयाजी : गयाजी शहर के राजेंद्र आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को कांग्रेस नेताओं ने प्रेसवार्ता कर भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस के नेता रंजीत कश्यप और अशोक प्रसाद भारती ने प्रेसवार्ता कर कहा कि अहमदाबाद प्लेन हादसा के मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च का आयोजन पिछले दिनों भाजपा के द्वारा किया गया था। गया जिला भाजपा के श्रद्धांजलि कैंडल मार्च में जो दृश्य दिखा वह ठेस पहुंचाने वाला है।

Goal 4 22Scope News

श्रद्धांजलि कैंडल मार्च में भाजपा के कई नेता-कार्यकर्ता हंसते हुए दिख रहे हैं – कांग्रेस नेता

वहीं रंजीत कश्यप और अशोक प्रसाद भारती ने कहा कि गया जिला भाजपा के द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि कैंडल मार्च में भाजपा के कई नेता-कार्यकर्ता हंसते हुए दिख रहे हैं। यह एक तरह से शर्मसार करने वाली घटना है। कांग्रेस नेता रंजीत कश्यप और अशोक प्रसाद भारती ने कहा कि बीते दिन अहमदाबाद प्लेन क्रैश के मृतकों को श्रद्धांजलि कैंडल मार्च निकाला गया था, जिसमें भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता की हंसते हुए तस्वीर मीडिया में सामने आई है।

BJP के शीर्ष नेता ऐसे भाजपाइयों पर कड़ी कार्रवाई करें

उन्होंने कहा कि इस तस्वीर को देखने के बाद हम लोग मांग करते हैं कि भाजपा के शीर्ष नेता ऐसे भाजपाइयों पर कड़ी कार्रवाई करें। गया की जनता गंभीर है। इस तरह की भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता की छवि सामने आने के बाद उनमें रोष भी व्याप्त है। घटना की कड़ी निंदा करते हुए कांग्रेस मांग करती है कि शर्मसार करने वाले ऐसे भाजपा नेता और कार्यकर्ता के खिलाफ उनका शीर्ष नेतृत्व त्वरित कार्रवाई करे।

यह भी पढ़े : Air India Crash- विमान हादसे में यात्री के साथ ही हॉस्टल के छात्र भी हुए हैं हताहत, आधिकारिक पुष्टि नहीं…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand High Court Calendar 2027: झारखंड हाईकोर्ट का 2027 कैलेंडर जारी,...

Jharkhand High Court Calendar 2027: अदालतों में कामकाज की तारीखें और छुट्टियां पहले से तय होना न्यायिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण होता है। इसी...

Lt Col Jai Prakash Bhagirathi Peak: कोडरमा के जय प्रकाश ने...

Lt Col Jai Prakash Bhagirathi Peak, कोडरमा: जब रास्ते में बर्फ की मोटी परत हो, सामने खड़ी चट्टानें हों और हर कदम पर मौसम...

Jamshedpur Flood Alert: स्वर्णरेखा-खरकई डेंजर लेवल से ऊपर, 500 से ज्यादा...

Jamshedpur Flood Alert: रात के अंधेरे में जब घरों में पानी घुसना शुरू हुआ तो कई परिवारों के सामने सामान बचाने से ज्यादा चिंता...