Gautam Adani को अविलंब किया जाये गिरफ्तार, कांग्रेस ने कहा ‘देश हुआ शर्मसार’

पटना: अमेरिका के एक कोर्ट ने भारत के उद्योगपति गौतम अडानी पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। गौतम अडानी के ऊपर अमेरिका में मामला दर्ज किए जाने के बाद से ही कांग्रेस भाजपा पर लगाकर हमलावर बनी हुई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने प्रेस वार्ता कर कहा कि गौतम अडानी को कौन नहीं जानता, उद्योगपतियों की सूची में आगे रहते हैं। उनके ऊपर अमेरिका में मामला दर्ज होना देश के लिए शर्म की बात है। उन्होंने विभिन्न तरीके से भारत के लोगों को तो लूटा ही अब विदेश जा कर वहां के लोगों को भी लूटने लगे।

अमेरिका में जा कर उन्होंने अपनी कंपनी में इन्वेस्ट करवाया और वहां से पैसा लेकर भारत आये। भारत में जो ठेका उन्हें नहीं मिल रहा था वह लेने के लिए उन्होंने अधिकारियों को घूस दिया। अब यह मामला वहां से यहां आया है। हमलोग गौतम अडानी की गिरफ्तारी की मांग करते हैं। उनके बिज़नेस मॉडल का हमने हमेशा ही विरोध किया है क्योंकि उनका बिज़नेस गलत तरीके से चल रहा है।

हमने कुछ दिन पहले भी उनका विरोध किया था। आज यह जो मामला सामने आया है इससे पूरे देश की बदनामी हुई है। हम मांग करते हैं कि उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाये और उनके व्यवसाय में गलत चीजों की जांच के लिए एक जेपीसी गठित की जाये। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि मामले में हम चुप नहीं बैठेंगे हम लगातार इस बात का विरोध करेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   दिल्ली में BJP की 2 बैठक, विपक्ष ने कहा ‘डर गए हैं नेता’

Gautam Adani Gautam Adani Gautam Adani

Gautam Adani

Jharkhand High Court Calendar 2027: झारखंड हाईकोर्ट का 2027 कैलेंडर जारी,...

Jharkhand High Court Calendar 2027: अदालतों में कामकाज की तारीखें और छुट्टियां पहले से तय होना न्यायिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण होता है। इसी...

Lt Col Jai Prakash Bhagirathi Peak: कोडरमा के जय प्रकाश ने...

Lt Col Jai Prakash Bhagirathi Peak, कोडरमा: जब रास्ते में बर्फ की मोटी परत हो, सामने खड़ी चट्टानें हों और हर कदम पर मौसम...

Jamshedpur Flood Alert: स्वर्णरेखा-खरकई डेंजर लेवल से ऊपर, 500 से ज्यादा...

Jamshedpur Flood Alert: रात के अंधेरे में जब घरों में पानी घुसना शुरू हुआ तो कई परिवारों के सामने सामान बचाने से ज्यादा चिंता...