Jharkhand Election Result: बहरागोड़ा से समीर मोहंती ने बीजेपी प्रत्याशी पर बनाई बढ़त

Jharkhand Election Result: झारखंड विधानसभा चुनाव की काउंटिंग (Jharkhand Election Result) जारी है। बहरागोड़ा विधानसभा सीट पर अभी तक जेएमएम प्रत्याशी समीर मोहंती ने बीजेपी प्रत्याशी दिनेशानंद गोस्वामी पर 7181 मतों की बढ़त बना ली है। अभी तक समीर मोहंती को 27174 वोट मिले हैं, जबकि दिनेशानंद गोस्वामी को 19993 वोट मिले हैं।

Jharkhand Election Result: बहरागोड़ा विधानसभा सीट

बहरागोड़ा विधानसभा सीट पर पहले चरण में मतदान हुआ था। इस बार इस सीट पर एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार दिनेशानंद गोस्वामी और इंडिया गठबंधन की ओर से जेएमएम के सिटिंग विधायक समीर मोहंती के बीच मुख्य रूप से मुकाबला  रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर समीर ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी के कुणाल सारंगी को हराया था। हालांकि कुणाल सारंगी ने इस साल हो रहे विधानसभा चुनाव से पहले जेएमएम का दामन थाम लिया था।

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हुआ था। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हुई थी। इसमें 43 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चरण में 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा बहरागोड़ा और सबसे कम रांची में मतदान हुआ था। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को हुई थी। इसमें 38 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, जो पहले चरण में हुए मतदान से अधिक था। दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान महेशपुर में हुआ था, जबकि सबसे कम बोकारो में वोटिंग हुई थी। झारखंड में कुल 81 सीटों पर 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...