Jharkhand Election Result: छतरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी बीजेपी प्रत्याशी से आगे, इतने वोटों की बनाई बढ़त

Jharkhand Election Result: झारखंड विधानसभा चुनाव की काउंटिंग (Jharkhand Election Result) जारी है। छतरपुर विधानसभा सीट पर अभी तक कांग्रेस उम्मीदवार राधा कृष्ण किशोर ने बीजेपी उम्मीदवार पुष्पा देवी पर बढ़त बनाई हुई है। राधा कृष्ण किशोर को 25419 वोट मिले हैं, जबकि पुष्पा देवी को 17399 वोट मिले हैं।

Jharkhand Election Result: छतरपुर विधानसभा सीट

छतरपुर विधानसभा सीट पर पहले चरण में मतदान हुआ था। इस बार इस सीट पर एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार पुष्पा देवी भुइयां और इंडिया ब्लॉक की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार राधा कृष्ण किशोर के बीच मुख्य मुकाबला देखने को मिल रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी और राजद के बीच मुकाबला हुआ था। इसमें बीजेपी उम्मीदवार पुष्पा देवी ने राजद उम्मीदवार विजय कुमार को हराया था। इस चुनाव में राधाकृष्ण किशोर को तीसरा स्थान मिला था। उन्होंने आजसू से यह चुनाव लड़ा था।

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हुआ था। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हुई थी। इसमें 43 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चरण में 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा बहरागोड़ा और सबसे कम रांची में मतदान हुआ था। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को हुई थी। इसमें 38 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, जो पहले चरण में हुए मतदान से अधिक था। दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान महेशपुर में हुआ था, जबकि सबसे कम बोकारो में वोटिंग हुई थी। झारखंड में कुल 81 सीटों पर 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Bihar Education 2451 Assistant Professors: Oxford जाएंगे बिहार के 100 प्रोफेसर!...

Bihar Education 2451 Assistant Professors, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के विस्तार को लेकर राज्य सरकार की ओर से नई पहल की जानकारी दी...

Keshalpur Illegal Coal Mining: धनबाद के केशलपुर में अवैध कोयला खनन...

Keshalpur Illegal Coal Mining: जिले के कतरास स्थित रामकनाली ओपी क्षेत्र के केशलपुर कुमारपट्टी में रविवार को कथित अवैध कोयला खनन के दौरान बड़ा...

Dhanbad Hospital Online Payment: SNMMCH और सदर अस्पताल में बदलेगी फीस...

Dhanbad Hospital Online Payment: एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) और सदर अस्पताल में इलाज और जांच कराने वाले मरीजों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया में बदलाव...