Jharkhand Election Result: ईचागढ़ से जेएमएम उम्मीदवार आगे, जानिए कितने वोटों की बनाई बढ़त

Jharkhand Election Result: झारखंड विधानसभा चुनाव की काउंटिंग (Jharkhand Election Result) जारी है। ईचागढ़ विधानसभा सीट पर चार राउंडों की गिनती तक जेएमएम उम्मीदवार सबिता महतो ने आजसू उम्मीदवार हरेलाल महतो पर 1716 वोटों की बढ़त बना ली है। सबिता महतो को 13283 वोट और हरेलाल महतो को 11567 वोट मिले हैं।

Jharkhand Election Result: ईचागढ़ विधानसभा सीट

ईचागढ़ विधानसभा सीट पर पहले चरण में मतदान हुआ था। इस बार इस सीट पर एनडीए की ओर से आजसू उम्मीदवार हरेलाल महतो और इंडिया गठबंधन की ओर से जेएमएम उम्मीदवार सबिता महतो के बीच मुख्य रूप से मुकाबला हो रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से जेएमएम की सबिता महतो ने जीत हासिल की थी। उस चुनाव में उन्होंने आजसू उम्मीदवार हरेलाल महतो को हराया था। अब एक बार फिर दोनों चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं। हालांकि 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी और आजसू ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था।

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हुआ था। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हुई थी। इसमें 43 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चरण में 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा बहरागोड़ा और सबसे कम रांची में मतदान हुआ था। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को हुई थी। इसमें 38 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, जो पहले चरण में हुए मतदान से अधिक था। दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान महेशपुर में हुआ था, जबकि सबसे कम बोकारो में वोटिंग हुई थी। झारखंड में कुल 81 सीटों पर 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...